Vinesh Phogat Gold Medal: विनेश फोगाट को मिलेगा गोल्ड मेडल! सरकार ने लिया सबसे बड़ा फैसला

Vinesh Phogat Gold Medal: भारत की स्टार रेसलर विनेश फोगाट पेरिस ओलंपिक 2024 में 100 ग्राम ओवरवेट होने के कारण फाइनल से ठीक पहले डिसक्वालीफाई हो गई थीं। इसके बाद उनके फैंस समेत पूरा देश काफी भावुक हो गया था। इसके साथ ही विनेश ने अपने संन्यास का ऐलान भी कर दिया था। इसी बीच विनेश को सिल्वर मेडल देने की मांग दुनिया भर से उठ खड़ी हुई जिसपर सुनवाई भी हो रही है। इसी बीच अब विनेश फोगाट को गोल्ड मेडल देने का ऐलान किया गया है।
इस बड़ा ऐलान हरियाणा सरकार ने अपनी लाडली के लिए किया है। विनेश फोगाट के वापस लौटने पर भव्य स्वागत समारोह किया जाएगा। साथ ही उन्हें गोल्ड मेडल भी दिया जाएगा। ये सुनकर विनेश के फैंस को थोड़ा राहत तो हुई ही है लेकिन अभी भी उनके ओलंपिक सिल्वर की मांग काफी जोरो से उठ रही है।
विनेश फोगाट को लेकर सर्व खाप की तरफ से एक महापंचायत की गई। इस महापंचायत में बड़ा फैसला लिया गया है। जब विनेश फोगाट वापस आएंगी तो खापें उनका स्वागत करेंगी। साथ ही एक समारोह में विनेश फोगाट को सर्व खाप की तरफ से गोल्ड मेडल दिया जाएगा।
बता दें कि पेरिस ओलंपिक में विनेश फोगाट ने शानदार शुरुआत की थी। अपने पहले ही मैच में विनेश फोगाट ने चार बार की वर्ल्ड चैंपियन और पिछले ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीतने वाली पहलवान को चित किया था। इसके बाद विनेश ने क्वार्टर फाइनल और सेमीफाइनल में भी दमदार जीत दर्ज की थी और फाइनल में प्रवेश किया था।


Click it and Unblock the Notifications











