..................... Vinesh Phogat disqualified from women's wrestling 50 kg due to being overweight, Paris Olympics - Hindi Filmibeat

Vinesh Phogat Disqualified- फाइनल से पहले भारत को झटका, इस वजह से बाहर हो गईं विनेश फोगाट?

vinesh phogat

Vinesh Phogat Disqualified- विनेश फोगाट की जीत की चर्चा थी और पूरे देश से उनको बधाइयां मिल रहीं थीँ। लेकिन इस बीच एक बुरी खबर सामने आ रही है। पता चला है कि कुश्ती से अब विनेश फोगाट बाहर हो गई हैँ। जी हां, उनको अयोग्य घोषित किया है।

एएनआई ने पोस्ट करते हुए बताया है कि, भारतीय दल महिला कुश्ती ने कहा है कि रात भर टीम के सर्वोत्तम प्रयासों के बावजूद, आज सुबह उसका वजन कुछ ग्राम 50 किलोग्राम से अधिक हो गया। इस वजह से उनको बाहर कर दिया गया है।

विनेश फोगाट को लेकर इस खबर के सामने आने के बाद लोगों के दिल टूट गए हैं। सोशल मीडिया पर अचानक विनेश फिर से ट्रेंड कर रही हैं। ANI ने जैसे ही ये पोस्ट साझा किया लोगों के रिएक्शन भी सामने आ रहे हैं।

क्या बोले लोग

इस खबर पर एक यूजर ने लिखा है, ''ये चौंकाने वाली बात है। हमें इसे चुनौती देनी चाहिए। फाइनल में पहुंचने के बाद यह फैसला क्यों?'' एक ने लिखा, ''कुछ गड़बड़ लग रहा है. भारत ने इसे चुनौती दी है।'' एक ने लिखा, ''मुझे बताएं कि यह फर्जी खबर है, गोल्ड के लिए हमारी एकमात्र आशा।'' एक ने लिखा, ''तो एक पुरुष से महिलाओं तक तो ठीक है, लेकिन वजन एक मुद्दा है।'' एक ने लिखा, ''अचानक ऐसा कैसे हो जाता है?'' एक ने लिखा, ''इस पर विश्वास नहीं हो रहा!! सिर्फ 100 ग्राम अधिक वजन के कारण अयोग्य घोषित!! सपोर्ट स्टाफ क्या कर रहा था!!'' इस तरह से नाराजगी व्यक्त कर रहे हैं।

कंगना रनौत ने कसा था तंज

काफी मुश्किलों का दौर देखने के बाद विनेश ने जब फाइनल में एंट्री मारी थी कंगना रनौत भड़क गईं थीं। उनका कहना था कि, प्रोटेस्ट के दौरान उन्होने पीएम मोदी को लेकर बुरा भला कहा था लेकिन फिर भी उनको राष्ट्र की तरफ से मौका दिया। हालांकि अब देश का सपना एक बार फिर से टूट गया है। आप देखिए एएनआई का ये पोस्ट..

Read more about: vinesh phogat
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X