ईरान इजरायल की लड़ाई के बीच फंसा ये बॉलीवुड एक्टर, दुबई में करता रहा फ्लाइट का इंतजार, रात में...

Vineet Kumar Singh Stuck In Dubai Airport: फिल्म मुक्काबाज और छावा में दमदार काम कर चुके एक्टर विनीत कुमार सिंह हाल ही में दुबई एयरपोर्ट पर कुछ समय के लिए फंस गए थे। मिडल ईस्ट में अचानक बढ़े तनाव की वजह से एयरस्पेस पर पाबंदियां लग गई थीं, जिसके कारण कई फ्लाइट्स प्रभावित हुईं।
सोमवार रात शुरू हुई परेशानी
विनीत सोमवार रात दुबई एयरपोर्ट पर थे। उनकी फ्लाइट रात 9:40 बजे (दुबई समय) रवाना होने वाली थी, लेकिन तभी मिडल ईस्ट के हालात बिगड़ने लगे और यूएई, कतर और बहरीन जैसे देशों ने अपना एयरस्पेस अस्थायी रूप से बंद कर दिया। इससे यात्रियों में हलचल मच गई और फ्लाइट्स में देरी होने लगी।
सोशल मीडिया पर दी जानकारी
विनीत ने रात 9:23 बजे अपने इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा- 'मैं दुबई एयरपोर्ट पर हूं। इमिग्रेशन हो गया है, फ्लाइट का इंतजार कर रहा हूं। उंगलियां क्रॉस्ड हैं।'
कुछ घंटों में हालात सुधरे
थोड़ी देर बाद उन्हें जानकारी मिली कि बोर्डिंग शुरू हो गई है। विनीत ने बताया कि फ्लाइट थोड़ा लेट टेक ऑफ हुई, लेकिन सफर आरामदायक रहा। उन्होंने एमिरेट्स एयरलाइंस और दुबई एयरपोर्ट स्टाफ की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने सभी यात्रियों की पूरी मदद की और स्थिति को अच्छे से संभाला।
मिडल ईस्ट में क्यों हुआ एयरस्पेस बंद?
यह प्रॉब्ल तब शुरू हुई जब ईरान ने इराक और कतर में अमेरिकी मिलिट्री बेस पर मिसाइल हमले किए। यह हमला ईरान की न्यूक्लियर फैसिलिटी पर हुए अटैक के जवाब में किया गया था। इसके चलते सुरक्षा कारणों से कई देशों ने अपने हवाई एरिया बंद कर दिए, जिससे यात्री फ्लाइट्स पर असर पड़ा।
एमिरेट्स और फ्लाई दुबई ने ईरान और इराक के लिए अपनी उड़ानें 30 जून तक रोक दी हैं। प्रभावित शहरों में बगदाद, बसरा और तेहरान शामिल हैं। दुबई एयरपोर्ट अथॉरिटी ने ट्रैवल अलर्ट जारी किया है जिसमें यात्रियों को डिले, रद्द होने और डायवर्ट होने की चेतावनी दी गई है।
अब मुंबई में हैं सुरक्षित
हालांकि कुछ घंटों की चिंता जरूर रही, लेकिन अच्छी बात यह है कि विनीत कुमार सिंह अब मुंबई में सुरक्षित पहुंच चुके हैं। उन्होंने दुबई एयरपोर्ट स्टाफ की प्रोफेशनलिज्म और शांति के साथ स्थिति को संभालने की तारीफ की।


Click it and Unblock the Notifications












