क्रिकेटरों को मॉडल्स सप्लाई करता था विंदू दारा सिंह!
मुंबई। स्पॉट फिक्सिंग में कई और फिल्मी हस्तियों के नाम आने से पहले कई बड़े-बड़े खुलासे हो रहे हैं। एक बड़ा खुलासा पुलिस द्वारा पूछताछ में हुआ है। वो यह कि विंदू दारा सिंह स्पॉट फिक्सिंग के जाल में क्रिकेटरों को फंसाने के लिये मॉडल्स की सप्लाई करता था। जिस समय पुलिस ने श्रीसंत को गिरफ्तार किया था, उस समय जो मॉडल्स उसके साथ मौजूद थीं, वो विंदू ने ही भेजी थीं।
मुंबई पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि विंदू दारा सिंह पूछताछ में एक-एक कर बड़े खुलासे कर रहा है। विंदू ने अपना जुर्म कबूलते हुए बताया कि श्रीसंत और अजित को उसने पहले मॉडल्स की तस्वीरें भेजीं और फिर मॉडल्स। यानी कुल मिलाकर देखा जाये तो स्पॉट फिक्सिंग के पीछे कहीं न कहीं एक बड़ा सेक्स रैकेट भी चल रहा था। इसी रैकेट का पर्दाफाश करने के लिये दिल्ली पुलिस उन फिल्मी हस्तियों और मॉडल्स के खिलाफ सबूत इकठ्ठा कर रही है।

पुलिस के अनुसार चार बड़ी फिल्मी हस्तियां पुलिस के रडार पर हैं। जांच में कोई बाधा नहीं आये, इसलिये अभी किसी के नाम का खुलासा नहीं किया जा रहा है। लेकिन एक समस्या अब आ गई है, वो यह कि दिल्ली पुलिस और मुंबई पुलिस के बीच जांच को लेकर मतभेद पैदा होने लगे हैं। असल में मुंबई पुलिस ने दिल्ली के अधिकारियों को श्रीसंत के होटल से बरामद चीजों का ब्योरा देने से इंकार कर दिया है। उन चीजों में मॉडल्स की तस्वीरें, कंडोम, लैपटॉप आदि शामिल हैं। लेकिन इन सब चीजों के अलावा और क्या-क्या था वो ब्योरा मुंबई पुलिस दिल्ली को नहीं दे रही है। इसके पीछे दिल्ली और मुंबई की पुलिस में नये खुलासों का क्रेडिट लेने की होड़ हो सकती है।


Click it and Unblock the Notifications











