टीवी के 'हनुमान' ने दो-दो हसीनाओं के साथ पैदा किए बच्चे, एक रशियन तो दूसरी...

पहलवान और दिग्गज अभिनेता दारा सिंह की विरासत को आगे बढ़ते हुए उनके बेटे विंदु दारा सिंह ने बॉलीवुड में बड़ा नाम कमा लिया है। उन्होंने अपनी अदाकारी के चलते इंडस्ट्री में एक अलग मुकाम हासिल किया है। उन्होंने टीवी शो जयवीर हनुमान में हनुमान का किरदार निभा कर काफी लोकप्रियता हासिल की। लेकिन आज हम आपको उनकी लव स्टोरी के बारे में बताने वाले हैं।

Vindu Dara Singh

विंदु दारा सिंह ने रचाई थी दो शादियां

विंदु दारा सिंह को लेकर बहुत कम लोगों को पता होगा कि उन्होंने दो शादियां की। पहली शादी उनकी साल 1996 में तब्बू की बहन और अभिनेत्री फराह नाज़ के साथ में हुई थी। लेकिन यह रिश्ता ज्यादा वक्त तक टिक नहीं पाया और 6 साल के बाद शादी टूट गई। दोनों का एक बेटा भी है जिसका नाम फतेह रंधावा है।

फराह नाज संग विंदु दारा सिंह की लव स्टोरी

विंदु दारा सिंह और फराह नाज़ की लव स्टोरी की बात करें तो इंडिया टुडे की एक रिपोर्ट की माने तो साल 1990 के दशक के दौरान पहली बार फराह की एक फिल्म के सेट पर विंदु दारा सिंह से मुलाकात हुई थी। दोनों को पहले ही नजर में एक दूसरे से प्यार हो गया और रिलेशनशिप में आ गए थे। 6 साल के बाद साल 1996 में दोनों ने शादी कर ली और 1997 में दोनों का एक बेटा हुआ। लेकिन साल 2002 में दोनों का तलाक हो गया।

रशियन मॉडल से हुआ विंदु दारा सिंह को प्यार

फराह से तलाक लेने के बाद में विंदु दारा सिंह को एक बार फिर से प्यार हुआ। उन्हें रशियन मॉडल डीना उमारोवा से प्यार हो गया था और साल 2006 में दोनों ने शादी कर ली। दोनों की एक बेटी भी है जिसका नाम अमेलिया रंधावा है। कपल को रियलिटी शो नच बलिए 6 में भी देखा गया था।

कौन और क्या करती हैं डीना उमारोवा?

डीना उमारोवा की बात करें तो वह पहले मॉडल के तौर पर काम किया करती थी लेकिन विंदु दारा सिंह से शादी करने के बाद में उन्होंने मॉडलिंग को पूरी तरीके से छोड़ दिया। अब वो बेसो इंटरप्राइजेज कंपनी की सीईओ बन चुकी है। डीना उमारोवा जेल नेल पॉलिश ब्रांड की मालकिन है। वह कई सारे प्रीमियम सैलून और स्पा भी चलाती हैं। साथ ही ब्यूटी ट्रेंनिंग अकैडमी भी चलाती हैं।

Read more about: vindu dara singh
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X