मिलिए दोस्ताना 2 के तीसरे हीरो से, डेब्यू के लिए तैयार है ये स्टारकिड
हाल ही में करण जौहर की धर्मा प्रोडक्शन्स ने दोस्ताना 2 के लिए स्टारकास्ट अनाउंस की थी जिसके साथ ही फिल्म में कार्तिक आर्यन और जान्हवी कपूर का नाम फाईनल हो चुका था। इसके बाद से फिल्म के तीसरे एक्टर की तलाश जारी थी जो कि एक नया चेहरा बताया जा रहा था। और खबर है कि अब ये तलाश विंदु दारा सिंह और फराह नाज़ के बेटे फतह रंधावा पर जाकर खत्म हुई है। अगर सूत्रों की मानें तो फतह दोस्ताना 2 के लिए शॉर्टलिस्ट किए जा चुके हैं।
फतह एक स्टारकिड हैं। विंदू दारा सिंह और फराह नाज़ के बेटे होने के साथ ही उनकी पहचान ये भी है कि वो तबू के भांजे हैं और दारा सिंह के पोते हैं। सोशल मीडिया पर फतह की फैन फॉलोइंग काफी है और धीरे धीरे उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

काफी समय से दोस्ताना 2 की स्टारकास्ट को लेकर काफी चर्चा थी। खबर थी कि पहले फिल्म के लिए राजकुमार राव को अप्रोच किया गया था लेकिन राजकुमार राव का कहना था कि इस बार करण जौहर के साथ बात नहीं बनी पर हम जल्दी ही साथ में कुछ ज़रूर करेंगे।
राजकुमार राव के रिजेक्ट करने के बाद फिल्म पहुंची कार्तिक आर्यन के पास जो काफी समय से धर्मा प्रोडक्शन्स के साथ काम करने का मौका ढूंढ रहे थे। बस कार्तिक ने ये मौका झपट लिया। वैसे कार्तिक को भले ही इंडस्ट्री में काफी मेहनत करनी पड़ी है लेकिन बॉलीवुड में कई स्टार किड्स हैं जो अपने डेब्यू के लिए तैयार हैं -


Click it and Unblock the Notifications











