60 के दशक को दोहरायेंगे विनय पाठक

सूत्र बताते हैं कि विनय क्लासिकल म्यूजिक के बहुत बड़े फैन हैं। वे किशोर कुमार, मुकेश और मोहम्मद रफी के भी क्लासिकल गीत खूब सुनते हैं। फिल्म में विनय भारत भूषण नामक किरदार निभा रहे हैं। जो गाने को लेकर अक्सर नया नया आइडिया लाता है । मेकर्स ने सोचा कि क्यों न विनय की इस प्रतिभा का फायदा उठाते हुए उनसे एक प्रोमोशन सांग गवाया जाये। विनय ने इस फिल्म में गीत गाया है ।
यह गीत 60 के दशक की थीम पर तैयार किया जा रहा है। जिसे ब्लैंक एंड ह्वाइट कमरे पर फिल्माया गया है। अब देखना यह है कि इस गीत को और गायक विनय को लोग कितना पसंद करते हैं।


Click it and Unblock the Notifications











