विनय पाठक हंसाने को तैयार

फिल्म का निर्देशन सुशांत शाह कर रहे हैं और यह 31 अक्टूबर को प्रदर्शित होने वाली है। 'दसविदानिया' एक हास्य फिल्म है और इसकी कहानी अमर कौल नाम के एक व्यक्ति के इर्द गिर्द घूमती है। जिसकी भूमिका विनय पाठक निभा रहे हैं।
यह फिल्म कौल के संघर्ष की कहानी है। जो अपनी जिंदगी को सार्थक बनाने के लिए जो कुछ हासिल करना चाहता है, उसके लिए उसे कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।
इस फिल्म में विनय के साथ रजत कपूर, नेहा धूपिया और सौरभ शुक्ला मुख्य भूमिका निभा रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications