वजन बढ़ाने से परेशान विनय पाठक

इस फिल्म के लिए निर्देशक के कहने पर उन्हें अपना वजन बढ़ाना पड़ा था। और अब एक बार फिर से उन्हें और वजन बढ़ाने की सीख दी जा रही है। विनय इस बात से बेहद परेशान हैं। चूंकि वह शुरू से हेल्थ कांसस रहे हैं। लेकिन हमेशा उन्हें इस तरह के किरदार निभाने पड़ते हैं। जिसमें उन्हें वजन बढ़ाने की जरूरत हो। यही वजह है कि वह परेशान है।
भेजा फ्राई 2 के निर्माता मुकुल देवरा चाहते हैं कि वह वजन बढ़ायें। क्योंकि उन्हें भेजा फ्राई में उन्हें किसी और रूप में दर्शकों के सामने दिखाना है। इसलिए निर्माता ने इसके निर्देशक सागर बल्लारी के सामने शर्त रख दी है। लेकिन इससे विनय ने मना भी कर दिया था। चूंकि विनय जानते हैं कि एक बार वजन बढ़ जाने के बाद उसे फिर से काबू में लाना मुश्किल हो जाता है। उन्होंने इसके लिए पहले तो न कहा। लेकिन जब उनकी किसी ने न सुनी तो उन्हें राजी हो जाना पड़ा।


Click it and Unblock the Notifications











