जल्द ही टीवी पर नजर आएंगे विनय

Vinay Pathak
टेलीविजन कार्यक्रम 'हिप हिप हुर्रे' का हिस्सा रहे बॉलीवुड अभिनेता विनय पाठक ने छोटे पर्दे के प्रस्ताव लेने शुरू कर दिए हैं और अपने प्रशंसकों से कहा है कि वे उन्हें जल्द ही टेलीविजन पर देख सकते हैं। वीडियो जॉकी से अभिनेता बने विनय ने आलोचकों द्वारा सराही गई और व्यावसायिक तौर पर सफल 'रब ने बना दी जोड़ी', 'खोसला का घोसला', 'भेजा

फ्राई' और 'चलो दिल्ली' जैसी फिल्मों में अपने काम के लिए पुरस्कार जीते है।

विनय ने आईएएनएस को बताया, "मैं यह (टीवी) बंद नहीं कर रहा हूं। मुझे जो कुछ करने को मिला है उसके लिए मैं हमेशा से उत्सुक था। संभावना है कि आप जल्द ही मुझे टेलीविजन पर देख सकेंगे।"

यह पूछने पर कि किसी कार्यक्रम पर हस्ताक्षर करने से पहले आपका क्या मापदंड है? विनय ने कहा, "यह हमेशा कहानी और पटकथा रहा है। अगर यह रोचक कहानी है तो मैं इसका हिस्सा बनूंगा। अगर चरित्र रोमांचक है तो उस पर काम करना मेरे लिए और अच्छा है।"

45 वर्षीय विनय की अगली फिल्म शशांत शाह निर्देशित 'बजाते रहो' है जिसमें विनय रणवीर शोरे के साथ नजर आएंगे। फिल्म में विशाखा सिंह और तुषार कपूर भी भूमिका में हैं। 'बजाते रहो' 26 जुलाई को सिनेमाघरों में उतर रही है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X