'गुल को चूमने के लिए सिगरेट छोड़ी'

By Super

बालीवुड अभिनेता विनय पाठक‍ स्वच्छन्द किस्‍म के इंसान मान जाते है। अगर उनकी फिल्‍मों पर गौर करे तो यह बात अपने आप साबित हो जाती है। फिल्‍म भेजा फ्राई से दसविदानियां तक एक अलग तरह की फिल्‍में की है।

वे कुछ खास तरह की फिल्‍मों के लिए जाने जाते है। फिलहाल उनकी आने वाली स्‍ट्रेट में उनके निभाए गए किरदार पिनू पटेल की काफी चर्चा है जो अपने लैंगिक-रुझान को लेकर असमंजस की स्थिति में रहता है।

फिल्‍म का निर्देशन रूल्‍स: प्‍यार का सुपरहिट फार्मूला से चर्चा में आई पार्वती बालगोपाल कर रही है। जिसमें गुल पनाग अनुज चौधरी और सिद्धार्थ मक्‍कर ने काम कर रहे है।

इस फिल्‍म में विनय और गुल पनाग का एक लिप लॉक दृश्‍य है जिसके बारे में विनय ने बताया कि जब उन्‍हें इस दृश्‍य के बारे में पता चला तो दृश्‍य देने के दो दिन पहले से सिगरेट पीना छोड़ दिया था।

फिल्‍म में समलैंगिक का किरदार निभाने पर उनका कहना था कि जब आपका निर्देशक और आपकी भूमिका जबरदस्‍त हो तो आप हर किरदार जी सकते है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X