..................... ईद पर 'फास्ट एंड फ्यूरियस 9' और 'राधे' की बॉक्स ऑफिस पर टक्कर, सलमान खान दे पाएंगे विन डीजल को मात ! vin diesel Fast furious 9 salman khan radhe Release on eid box office clash - Hindi Filmibeat

ईद पर 'फास्ट एंड फ्यूरियस 9' और 'राधे' की बॉक्स ऑफिस पर टक्कर, सलमान खान दे पाएंगे विन डीजल को मात !

By Varsha Verma

विन डीजल की फिल्म 'फास्ट एंड फ्यूरियस 9' के ट्रेलर ने आते ही धमाल मचा दिया है। भारत में इस ट्रेलर को खूब पसंद किया जा रहा है। बजट जैसे मौके पर भी 'फास्ट एंड फ्यूरियस 9' हैशटैग इंडिया में ट्विटर पर खूब ट्रेंड कर रहा है। खास बात ये है कि सलमान खान की फिल्म 'राधे' के साथ 'फास्ट एंड फ्यूरियस 9' ईद पर रिलीज होगी। सलमान खान ने अक्षय कुमार से बातचीत कर 'लक्ष्मी बम' की रिलीज डेट बदलवाई थी। अब देखना दिलचस्प होगा कि 'फास्ट एंड फ्यूरियस 9' के आगे 'राधे' बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा पाती है?

विन डीजल की फिल्म 'फास्ट एण्ड फ्यूरियस 9' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। एक्शन, ड्रामा, सस्पेंस आदि से भरी इस फिल्म को देखने के लिए फैंस काफी उत्सुक है। इससे पहले के सभी सीक्वल ने भारत में खूब धमाल मचाया था।

Fast furious 9 radhe Release on eid

डायरेक्टर जस्टिन लिन की फिल्म 'फास्ट एण्ड फ्यूरियस 9' के ट्रेलर की शुरुआत वहीं से होती है जहां 2017 में आई फिल्म 'द फेट ऑफ द फ्यूरियस' की कहानी खत्म हुई थी। 3 साल के लंबे समय के बाद ये फिल्म रिलीज होने वाली है। 22 मई 2020 को फिल्म बड़े पर्दे पर रिलीज होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X