संगीत प्रेमी विलासराव को पसंद थे लता के गाने

अपनी मधुर आवाज के लिए मशहूर लता मंगेशकर ने भी विलासराव देशमुख के निधन पर शोक जताया और साथ ही एक टीवी चैनल से बातचीत के दौरान विलासराव से जुड़े कुछ ना भूल पाने वाले पल बांटे। लता मंगेशकर ने बताया कि विलासराव देशमुक को संगीत से बहुत प्रेम था और वो हमेशा लता के गानों की तारीफ किया करते थे।
लता ने कहा "मुझे पॉलीटिक्स की बहुत कम समझ है और जिस बारे में मुझे जानकारी नहीं होती उस पर मैं कुछ नहीं बोलती। लेकिन मैं इतना जरुर कहूंगी कि विलासराव जी बहुत साधारण इंसान थे। उनके अंदर घमंड नहीं था कि मैं सीएम हूं वो खुद को एक आम इंसान ही मानते थे। उन्हें संगीत से बहुत प्रेम था। मैं जब भी उन्हें अपने कॉन्सर्ट में बुलाती थी तो वो आते थे और मेरी तारीफ भी करते थे।"
लता मंगेशकर के अलावा फिल्म निर्माता-निर्देशक महेश भट्ट ने भी टीवी चैनल से बात करके विलासराव से जुड़ी कुछ यादें दर्शकों के साथ बांटी। साथ ही उन्होने रितेश देशमुख और उनके परिवार के लिए ऐसे दुखभरे समय के लिए शक्ति की प्रार्थना की।


Click it and Unblock the Notifications











