रितेश देशमुख के दुख में शामिल हुआ बॉलीवुड

विलासराव देशमुख को लीवर कैंसर था, जिसकी वजह से उनका लीवर ट्रांसप्लांट किया जाना था। दुर्भाग्यवश उनका ड्राईवर जो उन्हें किडनी व लीवर देने के लिये तैयार हुआ था, उसकी सड़क दुर्घटना में मौत हो गई।
विलासराव के निधन के तुरंत बाद ही सबसे पहले बॉलीवुड अभिनेत्री दिया मिर्जा ने सबसे पहले ट्वीट किया "ये बहुत दुख की बात है, पूरी देशमुख फैमिली के लिए मैं बहुत दुखी हूं।"
उसके बाद आयशा टाकिया ने भी ट्वीट किया- "आज बहुत दुखभरा दिन है। रिप मिस्टर विलासराव देशमुख।"
बिपाशा बासु ने ट्वीट किया- "रिप विलासराव देशमुख सर! रितेश देशमुख और उनकी फैमिली को भगवान शक्ति दें।"
आफताब शिवदासानी ने लिखा- "मैं हैरान हूं श्री विलासराव देशमुख के निधन की खबर सुनकर। रितेश और उनके परिवार के साथ मेरी प्रार्थनाएं हैं।"
बॉलीवुड निर्देशक करन जौहर ने ट्वीट किया "रिप विलासराव सर, देशमुख फैमिली के साथ मेरी प्रार्थनाएं हैं। रितेश को मेरा ढ़ेर सारा प्यार और मेरा सपोर्ट।"
बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री माधुरी दीक्षित ने भी विलासराव देशमुख के निधन पर शोक जताते हुए ट्वीट किया- "बहुत दुख हुआ सुनकर कि विलासराव देशमुख अब नहीं रहे। हमारी सांत्वना पूरी फैमिली के साथ है।"


Click it and Unblock the Notifications











