रितेश के लिए फीकी पड़ी क्या सुपर कूल हैं हम की सफलता

By सोनिका मिश्रा

Vilasrao Deshmukh and Ritesh Deshmukh
बैंगलोर। आज 15 अगस्त को महाराष्ट्र के पूर्व सीएम विलासराव देशमुख का अंतिम संस्कार उनके गांव बाभलगांव में किया गया। उसके अंतिम संस्कार के दौरान भारत के प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और सोनिया गांधी भी मौजूद थीं और उन्होने विलासराव की पत्नी वैशाली और उनके पूरे परिवार को सात्वना दी। विलासराव देशमुख के लीवर कैंसर के चलते 14 अगस्त को निधन होने के बाद से उनके बेटे रितेश देशमुख समेत उनका पूरा परिवार शोक में डूब गया। साथ ही रितेश देशमुख के लिए उनकी फिल्म क्या सुपर कूल हैं हम को मिल रही सफलता भी फीकी पड़ गई। क्या सुपर कूल है हम ने इस साल की अब तक की सबसे ज्यादा सफल फिल्मों में अपनी जगह बनाई है।

दो हफ्तों पहले ही इस रितेश देशमुख और तुषार कपूर की फिल्म क्या सुपर कूल हैं हम रिलीज हुई थी और साथ ही इस फिल्म ने रिलीज होते ही पहले ही कुछ दिनों में काफी अच्छी कमाई कर ली और साथ ही बॉक्स ऑफिस पर काफी समय से छाए सन्नाटे को भी काफी समय बाद इस फिल्म ने दूर किया। एकता कपूर की इस सेक्स कॉमेडी से काफी समय बाद रितेश देशमुख ने अपने करियर में सफलता का स्वाद चखा।

लेकिन इतने समय बाद मिली सफलता को पूरी तरह से रितेश इंज्वाय भी नहीं कर पाए थे कि उनकी सर पर से उनके पिता विलासराव देशमुख का साया उठ गया। विलासराव देशमुख पिछले कई दिनों से लीवर कैंसर से जूझ रहे थे। रितेश देशमुख अपने पिता को किडनी देने तक के लिए तैयार थे लेकिन इतना सबकुछ करने के बाद भी विलासराव को बचाया नहीं जा सका।

रितेश देशमुख की शादी बॉलीवुड एक्ट्रेस जेनेलिया डिसूजा के साथ इसी साल की शुरुआत में फरवरी माह में हुई थी। और हाल ही में अपनी फिल्म के क्या सुपर कूल हैं हम के प्रमोशन के दौरान रितेश ने कहा कि वो नहीं चाहते कि उनकी जिंदगी का ये वक्त आगे बढ़े। अपने पिता के निधन के बाद से रितेश काफी दुखी हैं और किसी से इस बारे में बात तक नहीं कर रहे हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X