विक्रांत मैसी की '12वीं फेल' देखने के लिए फैन ने किया पूरा थिएटर बुक! एक्टर ने खुशी जाहिर करते हुए भेजा प्यार

Vikrant Massey's 12th Fail: सुपर टैलेंटेड एक्टर विक्रांत मैसी ने पर्दे पर हमेशा अपने अभिनय से लोगों को इम्प्रेस किया है। फिलहाल, एक्टर अपनी हालिया रिलीज '12वीं फेल' को लेकर सुर्खियों में हैं, जो बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा रही है। जहां विक्रांत को इस फिल्म के लिए बहुत सारा प्यार मिल रहा है, वहीं फैंस भी अपना प्यार जताने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे।
एक्टर ने अपने फैंस की बीच दीवानगी का आलम तब देखा जब एक फैन ने 12 वीं फेल को देखने के लिए पूरे थिएटर को बुक कर लिया। जी हां, फैंस का इतना जबरदस्त प्यार देखकर बेहद खुश विक्रांत खुद को रोक नहीं पाए और उन्होंने सोशल मीडिया पर अपना आभार व्यक्त किया। विक्रांत ने वीडियो शेयर किया जिसमें फैन उनके प्रति अपना प्यार जाहिर करती नजर आई, उन्होंने लिखा- "शब्द नहीं है मेरे पास!!!🙈 सचमुच मेरे पास शब्द नहीं हैं। ढेर सारा प्यार भेज रहा हूं..🤗❤️"
बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट 12वीं फेल
बता दें, 12वीं फेल बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट हो चुकी है। फिल्म ने अपने दूसरे सोमवार को 1.31 करोड़ का कलेक्शन किया है, जिसके बाद फिल्म की कुल कमाई अब तक 22.76 करोड़ तक पहुंच चुकी है। विक्रांत मैसी स्टारर इस फिल्म ने 11 दिनों तक सिनेमाघरों में अपनी स्थिति मजबूत रखी है। वहीं, इसके साथ ही रिलीज हुई कंगना रनौत की 'तेजस' बुरी तरह फ्लॉप रही है।
वहीं, एक्टर की आने वाली फिल्मों की बात करें तो, विक्रांत जल्द ही हसीन दिलरुबा की दूसरी इन्सटॉलमेंट में नज़ए आने वाले हैं। इसके अलावा वह सेक्टर 36 और निरंजन अयंगर के निर्देशन में बनी पहली रोमांटिक लव स्टोरी में राशि खन्ना के साथ नजर आएंगे।


Click it and Unblock the Notifications
