'ये हुई ना बराबर की पार्टनरशिप...', जब करवा चौथ पर Vikrant Massey ने छुए पत्नी के पैर, बटोरी तारीफें

Vikrant Massey Touches Wife Feet On Karwa Chauth

Vikrant Massey Touches Wife Feet On Karwa Chauth: 20 अक्टूबर को पूरे देश में सुहागिन महिलाओं ने करवा चौथ का त्योहार बहुत हर्षोल्लास के साथ मनाया। लेकिन इसी के साथ-साथ बॉलीवुड की हसीनाओं ने भी अपने पति की लंबी आयु के लिए व्रत रखा और काफी खूबसूरत अंदाज में भी नजर आई।

अब इसी बीच विक्रांत मैसी और उनकी पत्नी शीतल ठाकुर ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से करवा चौथ की तस्वीरों को शेयर किया। इन तस्वीरों में देखा जा सकता है कि विक्रांत की पत्नी चांद देख कर उनकी आरती उतारती हुई नजर आती है। फिर पति की पूजा करने के बाद में वह उनके पैर भी छूती है।

विक्रांत मैसी ने भी अपनी पत्नी शीतल को आशीर्वाद दिया। लेकिन आगे की तस्वीरें देखने लायक है। दरअसल अगली तस्वीर में विक्रांत मैसी अपनी पत्नी के पैर छूते और आशीर्वाद लेते हुए नजर आए। अब इस नजारे को देखने के बाद में एक्टर भी काफी ज्यादा सुर्खियों में आ गए हैं और हर कोई उनकी तारीफ कर रहा है।

बाद में विक्रांत मैसी को अपनी पत्नी शीतल को पानी पिलाते हुए भी देखा गया। अगर हम आउटफिट की बात करें तो विक्रांत की पत्नी शीतल ने पिंक कलर की साड़ी पहनी हुई थी और काफी खूबसूरत लग रही थी। एक तस्वीर में शीतल अपने बेटे को गोद में लिए हुए भी नजर आ रही थी। हालांकि अभी बेटे का चेहरा रिवील नहीं किया गया है।

विक्रांत मैसी का ऐसा जेस्चर देख हर कोई उनकी तारीफ कर रहा है। उनकी इन तस्वीरों पर फैंस जमकर कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर कमेंट करते हुए लिखता है कि "ये हुई ना बराबर की पार्टनरशिप।" दूसरा यूजर लिखता है कि "एक ही तो दिल है, कितनी बार जीतोगे।" एक अन्य लिखता है कि "आपकी तीसरी तस्वीर सबसे बढ़िया है।"

More from Filmibeat

Read more about: vikrant massey sheetal thakur
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X