..................... Vikrant Massey ने प्रियंका चोपड़ा पर साधा निशाना, कहा- 'मुझे दीपिका पादुकोण जितना नहीं मिला पैसा' | Vikrant Massey targets Priyanka Chopra, claims he does not get paid as much as Deepika Padukone - Hindi Filmibeat

Vikrant Massey ने प्रियंका चोपड़ा पर साधा निशाना, कहा- 'मुझे दीपिका पादुकोण जितना नहीं मिला पैसा'

vikrant-massey-targets-priyanka-chopra-claims-he-does-not-get-paid-as-much-as-deepika-padukone

Vikrant Massey On Pay Disparity In Bollywood: बीते दिनों प्रियंका चोपड़ा ने एक इंटरव्यू के दौरान फिल्म इंडस्ट्री में वेतन असामनता को लेकर बातें कीं और कहा कि अभिनेत्रियों को कभी अभिनेताओं के बराबर फीस नहीं दी जाती है, जो कि गलत है। बहरहाल, अब एक्टर विक्रांत मैसी ने भी इस बारे में अपना पक्ष रखा है।

टेलीविजन, फिल्मों और ओटीटी स्पेस में अपनी छाप छोड़ने वाले अभिनेता विक्रांत मैसी ने वेतन असमानता के बारे में बात करते हुए स्वीकार किया कि यह बॉलीवुड में मौजूद है।

मैंने कभी इन बातों का मुद्दा नहीं बनाया

एक्टर ने कहा, "बाहर के जो सो-कॉल्ड ए-लिस्टर्स हैं, वे भी कई प्लेटफॉर्म्स पर फिल्म कर रहे हैं। हमारे सो-कॉल्ड ए-लिस्टर्स ही यहां के सुपरस्टार्स हैं। पिछले 15-20 सालों से कुछ ए-लिस्टर्स टीवी पर भी काम कर रहे हैं। मेरी कई फीमेल लीड्स को मुझसे ज्यादा फीस मिली है। लेकिन मैंने इस बात को लेकर कोई मुद्दा नहीं बनाया।"

मुझे भी दीपिका पादुकोण जितनी फीस नहीं मिली

विक्रांत ने आगे कहा, "मेरी फिल्मों की एक्ट्रेस को मुझसे ज्यादा पैसा मिला है। भले ही मैंने कितना भी अच्छा काम किया हो, लेकिन मुझे दीपिका पादुकोण जितने पैसे तो नहीं मिलते। या फिर किसी फिल्म के क्रेडिट के लिए फाइट करना हो। जैसा कि गिन्नी वेड्स सनी।"

छोटे पर्दे से सिल्वर स्क्रीन तक का सफर

बता दें, टेलीविजन पर काफी काम करने के बाद, विक्रांत मैसी ने 2013 में रणवीर सिंह अभिनीत लुटेरा के साथ अपनी फिल्म की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने दिल धड़कने दो, हाफ गर्लफ्रेंड, छपाक, हसीन दिलरूबा जैसी फिल्मों में अभिनय किया। हाल ही में विक्रांस सारा अली खान के साथ फिल्म गैसलाइट में नजर आए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X