विक्रांत मैसी ने शीतल ठाकुर के साथ लिए सात फेरे, बारात में जमकर नाचीं सुमोना चक्रवर्ती, Wedding Pics
एक्टर विक्रांत मैसी ने अपनी गर्लफ्रेंड शीतल ठाकुर के साथ हिमाचल प्रदेश में अपने परिवार और दोस्तों के बीच निजी समारोह में सात फेरे ले लिए हैं। विक्रांत और शीतल काफी सालों से रिलेशनशिप में हैं और दोनों ने 14 फरवरी को कोर्ट मैरिज की थी। इसके बाद से ही दोनों के पारंपरिक रूप से शादी करने की अटकलें लगाई जा रहीं थीं।
इस शादी में विक्रांत और शीतल की खास दोस्त सुमोना भी शामिल हुईं। शादी की तस्वीरें इंटरनेट पर तेज़ी से वायरल हो रही हैं। फैन्स ये तस्वीरें शेयर कर विक्रांत और शीतल को शादी की बधाईयां दे रहे हैं।

विक्रांत मैसी, कई मेनस्ट्रीम फिल्मों में बेहतरीन सपोर्टिंग कास्ट बनकर दिल जीत चुके हैं। चाहे वो हाफ गर्लफ्रेंड हो, दिल धड़कने दो या फिर लुटेरा। दिल धड़कने दो देखने के बाद आमिर खान ने खुद विक्रांत मैसी को उनके काम के लिए सराहना दी थी। विकांत मैसी का सफर काफी दिलचस्प रहा है। उन्होंने एक चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर डिज़्नी के सीरियल धूम मचाओ धूम के साथ शुरूआत की थी। इस सीरियल में वो कुमकुम भाग्य फेम सृति झा के अपोज़िट थे। इसके बाद विक्रांत को बड़ा ब्रेक मिला, कलर्स चैनल के टॉप शो बालिका वधु से। वहीं शीतल ठाकुर डिजिटल दुनिया का जाना माना चेहरा हैं।

लंबे समय से रिलेशनशिप में
विक्रांत मैसी और शीतल ठाकुर लंबे समय से रिलेशनशिप में हैं और उनकी जोड़ी फैन्स को काफी पसंद हैं। शादी के दौरान विक्रांत और शीतल बेहद खूबसूरत नज़र आए।

बारात में डांस
वहीं बारात में विक्रांत और शीतल की खास दोस्त सुमोना चक्रवर्ती भी डांस करते दिखाई दीं। सुमोना शादी अटेंड करने हिमाचल गई हुई हैं।

आने वाले प्रोजेक्ट्स
बात करें विक्रांत मैसी के काम की तो उनके पास इस समय प्रोजेक्ट्स की भरमार है। फिलहाल वो संतोश सिवान की डेब्यू फिल्म मुंबईकर की शूटिंग कर चुके हैं जहां वो साउथ सुपरस्टार विजय सेतुपति के साथ नज़र आएंगे। इसके अलावा विक्रांत मैसी, बॉबी देओल और सान्या मल्होत्रा के साथ शाहरूख खान की रेड चिलीज़ इंटरटेनमेंट की फिल्म लव हॉस्टल भी जल्दी ही रिलीज़ होगी।

खूब हुई काम की तारीफ
2021 में विक्रांत मसीह की कई फिल्में लाईन से लगी थीं। जिनमें सबसे पहले रिलीज़ हुई तापसी पन्नू के साथ नेटफ्लिक्स पर सस्पेंस थ्रिलर हसीन दिलरूबा। इसके अलावा विक्रांत मसीह, कृति खरबंदा के साथ देवांशु सिंह की 14 फेरे में भी दिखाई दिए जिसे ज़ी स्टूडियो प्रोड्यूस ने प्रोड्यूस किया। दोनों ही फिल्मों में विक्रांत के काम की काफी तारीफ हुई।

स्क्रीन पर लेते गए फेरे
वहीं पिछले कुछ सालों में विक्रांत मैसी स्क्रीन पर कई बार फेरे ले चुके हैं। 2020 में वो वो एक रॉम कॉम गिन्नी वेड्स सन्नी में यामी गौतम के साथ रोमांस करते नज़र आए। वहीं 2021 में कृति खरबंदा के साथ 14 फेरे में दो बार शादियां करते नज़र आए।

अलग हो चुकी है करियर की दिशा
विक्रांत मैसी, हरलीन सेठी के साथ ब्रोकन बट ब्यूटीफुल नाम की सीरीज़ के साथ अपने रोमांटिक अंदाज़ से भी फैन्स का दिल जीत चुके हैं। इस सीरीज़ के दो सीज़न विक्रांत ने अपनी रोमांटिक छवि के साथ इंटरटेन किया। अपने करियर को अलग दिशा देने की शुरूआत उन्होंने दीपिका पादुकोण के साथ फिल्म छपाक से की थी। फिल्म में विक्रांत मसीह, दीपिका पादुकोण के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलते दिखाई दिए थे।

शादी की बधाई
विक्रांत और शीतल को फिल्मीबीट की ओर से शादी की ढेर सारी बधाईयां।


Click it and Unblock the Notifications











