..................... Vikrant Massey Sheetal Thakur wedding album is beautiful see pictures | देखिए विक्रांत मैसी - शीतल ठाकुर का बेहद खूबसूरत वेडिंग एल्बम - Hindi Filmibeat

विक्रांत मैसी और शीतल ठाकुर का Wedding Album: कुर्ता फाड़ हल्दी से लेकर शादी की सबसे क्यूट तस्वीर तक

एक्टर विक्रांत मैसी, अपनी सात सालों की गर्लफ्रेंड शीतल ठाकुर के साथ 18 फरवरी को शादी के बंधन में बंध गए। इससे पहले 14 फरवरी को विक्रांत मैसी और शीतल ठाकुर ने कोर्ट मैरिज की थी। इसके बाद दोनों हिमाचल रवाना हो गए थे जहां परिवार और दोस्तों के बीच उन्होंने धूम धाम से शादी की।

विक्रांत और शीतल ने अपने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी शादी की तस्वीरें शेयर की हैं और दोनों के ही दोस्त, इन तस्वीरों पर उन्हें ढेर सारी बधाईयां दे रहे हैं। शादी के लिए विक्रांत ने सफेद शेरवानी पहनी थी तो शीतल लाल रंग के जोड़े में दिखाई दीं।

vikrant-massey-sheetal-thakur-wedding-album-is-dreamily-beautiful-see-pictures-of-kurta-phaad-haldi

विक्रांत और शीतल को बधाई देने वालों की लिस्ट लंबी है और इसमें टीवी से लेकर फिल्मी दुनिया के सितारे शामिल हैं। टीवी सीरियल इश्कबाज़ की एक्टर नेहालक्ष्मी ने दोनों के बधाई देते हुए लिखा कि वो कितने खूबसूरत कपल हैं। वहीं रोहित बोस रॉय ने भी उन्हें आने वाली ज़िंदगी में ढेर सारी खुशियों की दुआ दी।

मिलती रही बधाईयां

मिलती रही बधाईयां

विक्रांत मैसी की आने वाली फिल्म लव हॉस्टल के को स्टार बॉबी देओल ने भी उन्हें शादी की बधाई दी। इसके अलावा मसाबा गुप्ता, टिस्का चोपड़ा, ज्वाला गुट्टा ने भी उन्हें शादी की बधाई दी। आदित्य नारायण, सोनाक्षी सिन्हा, आहना कुमरा ने विक्रांत - शीतल पर प्यार बरसाया। वहीं तापसी पन्नू ने लिखा - आखिरकार! तुम दोनों के लिए बहुत खुश हूं।

कुर्ता फाड़ हल्दी

कुर्ता फाड़ हल्दी

विक्रांत ने अपनी हल्दी की तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा - कुर्ता फाड़ हल्दी। इन तस्वीरों में हल्दी के साथ विक्रांत और शीतल, फूलों से नहाते हुए दिखाई दे रहे हैं।

सुमोना चक्रवर्ती भी शामिल

सुमोना चक्रवर्ती भी शामिल

इस शादी का हिस्सा बनीं विक्रांत और शीतल की खास दोस्त, टीवी एक्टर सुमोना चक्रवर्ती। सुमोना ने इन तस्वीरों पर कमेंट करते हुए लिखा - ये सब बड़ा मिस कर रही हूं।

साथ में किया काम

साथ में किया काम

विक्रांत और शीतल एक दूसरे को सात सालों से डेट कर रहे थे। वहीं दोनों ने ऑल्ट बालाजी की वेब सीरीज़ ब्रोकन बट ब्यूटीफुल में भी साथ काम किया है।

बेहद खूबसूरत तस्वीरें

बेहद खूबसूरत तस्वीरें

विक्रांत और शीतल ने कोर्ट मैरिज करने के बाद हिंदू रीति रिवाज़ों के साथ शादी की। ये शादी हिमाचल में दोनों परिवारों के बीच हुई।

सात जन्मों का सफर

सात जन्मों का सफर

शीतल और विक्रांत ने ये तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा - सात सालों का सफर, आज सात जन्मों में बदल गया। इस सफर में साथ देने के लिए शुक्रिया। विक्रांत मैसी की 14 फेरे को स्टार गौहर खान ने उन्हें बधाई देते हुए लिखा - आप दोनों को ढेर सारी बधाई। ईश्वर आपको खुश रखे।

वीर और अलीना

वीर और अलीना

ब्रोकन बट ब्यूटीफुल में विक्रांत और शीतल वीर और अलीना के किरदार में दिखाई दिए। इस सीरीज़ में शीतल, विक्रांत की पत्नी बनी थीं जिनकी एक एक्सीडेंट में मौत हो जाती है। उनका किरदार, पूरी सीरीज़ में फ्लैशबैक हिस्सों में था। विक्रांत की ब्रोकन बट ब्यूटीफुल को स्टार हरलीन सेठी ने भी उन्हें शादी की ढेर सारी बधाईयां दीं।

बधाई हो!

बधाई हो!

हमारी ओर से भी विक्रांत और शीतल को शादी के ढेर सारी बधाईयां। आपको छोड़ जाते हैं विक्रांत और शीतल के वेडिंग एल्बम की इस सबसे क्यूट तस्वीर के साथ।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X