गोदभराई की रस्म में ही हैवीली प्रेग्नेंट पत्नी संग शीतल संग हो गए कोजी, लोग बोला- थोड़ा तो कंट्रोल करो

Vikrant Massey Sheetal Thakur baby Shower: बी टाउन का स्टार कपल विक्रांत मैसी और शीतल ठाकुर बहुत जल्द अपने पहले बच्चे के स्वागत का काफी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। शीतल ठाकुर इन दिनो अपने पहले बच्चे के साथ प्रेग्नेंट हैं। ऐसे में हाल ही में उनकी बेबी शॉवर सेरेमनी का आयोजन किया गया। इस दौरान की तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई है जो कि काफी तेजी से वायरल हो रही हैं।
शीतल ठाकुर ने अपने इंस्टाग्राम पर बेबी शावर की फोटोज शेयर की है। इस दौरान शीतल ग्रीन कलर की ड्रेस में नजर आ रही हैं। अपने लुक को स्टेटमेंट गोल्ड इयररिंग्स से पूरा किया। शीतल के बेबी शावर केक भी झलक भी देखने को मिली जो जंगल-थीम से प्रेरित है। एक अन्य फोटो में शीतल अपने एक दोस्त के साथ बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आई और कैप्शन में लिखा, जिंदगी बहुत ज्यादा प्यारी होने वाली है। मेरा बेबी शावर #hatchingsoon
विक्रांत मैसी और शीतला ठाकुर अपने पहला बच्चा को लेकर काफी एक्साइडेट हैं। इस कपल ने साल 2022 के फरवरी में शादी रचाई थी। दोनों की शादी को एक साल से ज्यादा का समय हो गया है और दोनों के पेरेंट्स बनने जा रहे हैं।
बता दें, इस कपल ने शादी करने से पहले करीब सात साल तक एक-दूसरे को डेट किया था। दोनों साल 2015 से डेट कर रहे थे। वहीं साल 2019 में दोनों ने सगाई की थी। दोनों की मुलाकात एएलटी बालाजी के वेब शो ब्रोकन बट ब्यूटीफुल के सेट पर हुई थी।
विक्रांत के वर्कफ्रंट की बात करे तो हाल ही में मेड इन हेवन, गैसलाइट और मुंबईकर में नजर आए थे। अब जल्द ही यार जिगरी, सेक्टर 36 और फिर आई हसीं दिलरुबा में नजर आएंगे। तो वहीं शीतल ने शादी के बाद से फिल्मी पर्दे से दूरी बना ली है।


Click it and Unblock the Notifications














