..................... Vikrant Massey shares experience of working with Ekta Kapoor for 8th time in The Sabarmati Report! - Hindi Filmibeat

The Sabarmati Report- एकता कपूर के साथ विक्रांत मैसी ने 8वीं बार किया काम, कह डाली ये बात?

By Filmibeat Desk
vikrant massey the sabarmati report ekta kapoor

The Sabarmati Report- साबरमती रिपोर्ट के ट्रेलर ने पूरे देश को झकझोर दिया है, जिसमें हमारे इतिहास की सबसे विनाशकारी घटनाओं में से एक की कठोर, छिपी सच्चाई को उजागर किया गया है, जिसने पूरे देश को प्रभावित किया था।

ट्रेलर में कुछ जबरदस्त सीन हैं, जो इसे और भी दिलचस्प बना रहे हैं, और विक्रांत मैसी की परफॉर्मेंस ने इसे और भी असरदार बना दिया है। वो इस फिल्म में एक पत्रकार का किरदार निभा रहे हैं, जो उनके और प्रोड्यूसर एकता आर कपूर के साथ 8 वा सहयोग है।

द साबरमती रिपोर्ट के ट्रेलर लॉन्च के दौरान विक्रांत मैसी ने एकता कपूर के साथ 8वीं बार काम करने का अपना अनुभव शेयर किया है। उन्होंने कहा है, "एकता कपूर ने मुझे फिल्मों में पहला ब्रेक दिया था।

जब मुझे फिल्मों के बाद काम नहीं मिल रहा था, तो मैंने टीवी की ओर रुख किया और उन्होंने ही मुझे वहां से निकलने में मदद की। यह हमारा साथ में 8वां प्रोजेक्ट है, इसलिए इस बार यह और भी खास है।"

बालाजी मोशन पिक्चर्स, बालाजी टेलीफिल्म्स लिमिटेड का एक डिविजन और विकिर फिल्म्स प्रोडक्शन द्वारा प्रेजेंट, 'द साबरमती रिपोर्ट' में विक्रांत मैसी, राशी खन्ना और रिद्धि डोगरा लीड रोल में हैं, जो धीरज सरना द्वारा डायरेक्टेड और शोभा कपूर, एकता आर कपूर, अमूल वी मोहन और अंशुल मोहन द्वारा प्रोड्यूस है, जिसे दुनिया भर में ज़ी स्टूडियोज द्वारा रिलीज किया जाएगा। यह फिल्म 15 नवंबर 2024 को रिलीज होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X