फिल्म '12वीं फेल' की रिलीज से पहले, पटना के प्राचीन हनुमान मंदिर पहुंचे एक्टर विक्रांत मैसी, तस्वीरें वायरल

By Filmibeat Desk
vikrant-massey-seek-blessings-at-patna-hanuman-mandir-ahead-of-12th-fail-release-photos-viral

Vikrant Massey In Patna: विधु विनोद चोपड़ा के निर्देशन में बनी, विक्रांत मैसी स्टारर बहुप्रतीक्षित फिल्म '12वीं फेल' अपनी रिलीज के लिए तैयार है। ऐसे में अब फिल्म के प्रमोशन के लिए लीड एक्टर यानी मिर्जापुर के बबलू पंडित बिहार की राजधानी पटना अपने फैंस से मिलने पहुंचे।

बता दें कि एक्टर के किरदार बबलू पंडित से उत्तर भारतीय दर्शक खूब प्यार करते हैं, ऐसे में अपने नए किरदार को उनसे मिलवाने के लिए एक्टर खुद उत्साहित हैं। पटना में विक्रांत मैसी और मेधा शंकर ने प्राचीन हनुमान मंदिर के दर्शन किये और पूजा अर्चना की। साथ ही दोनों पटना के मरीन ड्राइव पर भी फिल्म प्रमोशन के लिए पहुंचे थे। बिहार की राजधानी से विक्रांत की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

सच्ची घटना पर आधारित है 12वीं फेल की कहानी

बबलू पंडित का किरदार फिल्म में मन लगाकर पढ़ना चाहता था क्योंकि उसका सपना IAS बनने का था, लेकिन पिता की न्याय की लड़ाई में बबलू का पढ़ लिख कर कुछ बनने का सपना, एक सपना ही बनकर रह जाता है।

वहीं, विधु विनोद चोपड़ा की फिल्म की कहानी बहुत सारे ऐसे बच्चों की है जो IAS और IPS बनने का सपना लेकर बढ़ते हैं और उसमें मिली हार से खुद को टूटने की जगह और मजबूत कर रीस्टार्ट करते हैं। 12वीं फेल की कहानी सच्ची घटना पर आधारित है जो इसे खास बनाती है।

विधु विनोद चोपड़ा की 12वीं फेल 27 अक्टूबर को दुनिया भर में हिंदी, तमिल, तेलुगु और कन्नड़ में रिलीज होने के लिए तैयार है।

Read more about: vikrant massey
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X