Oscars 2023: 12th फेल विक्रांत मैसी घर लाएंगे ऑस्कर! बंपर कमाई के बाद अब ऑस्कर्स में पहुंची फिल्म

Vikrant Massey

Vikrant Massey 12th Fail Oscars: विक्रांत मैसी की लेटेस्ट रिलीज फिल्म '12वीं फेल' ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया है। इसके बाद अब ये फिल्म ऑस्कर तक पहुंच गई है। विधु विनोद चोपड़ा निर्देशित फिल्म आलोचनात्मक और कॉमिर्शियल रूप से सफल साबित हुई है। अब, फिल्म की टीम के लिए एक और अच्छी खबर है, क्योंकि विक्रांत ने हाल ही में पुष्टि की है कि इसे अकेडमी अवॉर्ड 2024 वर्जन के लिए प्रस्तुत किया गया है।

बता दें कि विक्रांत मैसी की फिल्म '12वीं फेल' को 96वें ऑस्कर्स अवॉर्ड्स के लिए भेजा गया है। विक्रांत मैसी की 12वीं फेल इस साल की सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली बॉलीवुड फिल्म में से एक रही है। विधु विनोद चोपड़ा निर्देशित फिल्म से जुड़ी ये अच्छी खबर सामने आई है।

विधु विनोद चोपड़ा की फिल्म 12वीं फेल ने वर्ल्डवाइड 53 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। सिर्फ इंडिया में फिल्म ने 42.6 करोड़ की शानदारी कमाई की है। फिल्म ने रिलीज होने के 4 हफ्ते के बाद भी अच्छा काम कर रही है। फिल्म को लेकर दर्शकों की दीवानगी भी देखने को मिल रही है।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि विधु विनोद चोपड़ा द्वारा लिखित और निर्देशित, 12वीं फेल अनुराग पाठक की इसी नाम की किताब पर आधारित है। इसमें विक्रांत, मेधा शंकर, अनंत वी जोशी, अंशुमान पुष्कर और प्रियांशु चटर्जी हैं। 12वीं फेल 27 अक्टूबर को रिलीज़ हुई और व्यावसायिक रूप से सफल रही।

विक्रांत ने विनोद चोपड़ा के साथ काम करने के अपने अनुभव के बारे में बताया। उन्होंने कहा, "मैं बहुत गर्व से कह सकता हूं कि यह मेरा सबसे अच्छा काम करने का अनुभव था। मुझे लगता है कि अभिनेता निर्देशक के रूप में हम वास्तव में एक-दूसरे के बहुत अच्छे पूरक हैं। और मैं बहुत गर्व से यह भी कह सकता हूं कि उन्होंने एक से अधिक कई तरीकों से मेरा मार्गदर्शन किया है।''

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X