Vikrant Massey ने बेटे वरदान का पहला जन्मदिन किया सेलिब्रेट, रिवील किया चेहरा

Vikrant Massey Reveal His Son Vardaan Face

Vikrant Massey Reveal His Son Vardaan Face: विक्रांत मैसी बॉलीवुड के एक मशहूर अभिनेता बन चुके हैं और आपको बता दें कि वह अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी सुर्खियों में रहते हैं। हाल ही में उनके बेटे वरदान 1 साल के हो चुके हैं और एक्टर ने अपने बेटे का पहली बार चेहरा भी रिवील कर दिया है। अब लगातार उनके बेटे की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

दरअसल विक्रांत मैसी ने अभी तक अपने बेटे वरदान का चेहरा फैंस के साथ में रिवील नहीं किया था। जानकारी के लिए आपको बता दें कि विक्रांत मैसी की पत्नी शीतल ठाकुर ने 7 फरवरी 2024 को बेटे को जन्म दिया था। वैसे तो अक्सर दोनों बेटे के साथ में सोशल मीडिया पर तस्वीर शेयर करते रहते थे। लेकिन अपने बेटे के चेहरे को ढका रखते थे।

लेकिन अब हाल ही में विक्रांत मैसी ने बेटे वरदान का एक साल का जन्मदिन सेलिब्रेट किया और फैंस को भी बेटे की झलक दिखलाई। विक्रांत मैसी ने बर्थडे की तस्वीरों को भी शेयर किया है और इसमें उनके बेटे वरदान बहुत ही प्यारी लग रहे हैं। वरदान अपने पापा की गोद में बहुत ही क्यूट नजर आ रहे हैं।

इस दौरान विक्रांत मैसी के बेटे वरदान ने व्हाइट कलर की शर्ट और ब्राउन कलर का पेंट पहना हुआ है। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए एक्टर ने कैप्शन दिया कि "वंडरफुल वरदान को हेलो बोलो।" अब लगातार विक्रांत मैसी के बेटे वरदान की क्यूटनेस पर उनके फैंस दीवाने हो गए हैं और लगातार ढेर सारी कमेंट भी करते हुए नजर आ रहे हैं।

More from Filmibeat

Read more about: vikrant massey bo
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X