रेप के बाद भगवान राम-सीता का कार्टून पोस्ट कर बुरा फंसे विक्रांत मैसी, अब डिलीट करते हुए मांगी माफी

मिर्जापुर के बबलू भइया बनकर मशहूर हुए अभिनेता विक्राम मैसी को लेकर अक्सर चर्चा रहती है। हाल ही में वो 12वीं फेल के साथ चमक गए हैं और फिल्म को एक अलग ऊंचाई पर पहुंचाया है। लेकिन इस वक्त विक्रांत किसी और कारण से खबरों का हिस्सा हैं और सोशल मीडिया पर उन्होने मांफी मांगी है।
दरअसल साल 2018 में उन्होने एक ट्वीट किया था जो कि काफी चर्चा में रहा था, हालांकि अब उन्होने इस ट्वीट को लेकर मांफी मांग ली है। अभिनेता ने जम्मू-कश्मीर के कठुआ में 8 साल की बच्ची के साथ गैंगरेप के बाद एक ट्वीट किया था।
इस केस में रेप के बाद बच्ची की हत्या कर दी गई थी। इसके बाद अभिनेता ने गुस्सा जाहिर करते हुए एक पोस्ट किया था जिसमें कुछ कार्टून नजर आए थे। इस कार्टून को लेकर उस वक्त भी काफी बवाल हुआ था और हिंदू धर्म ने कई आरोप लगाए थे।
राम-सीता कार्टून
इस कार्टून की बात करें इसमें भगवान राम और माता सीता का कार्टून था। इसमें मां सीता राम से कहती हैं, ''मुझे बहुत खुशी है कि मेरा अपहरण रावण ने किया था, आपके भक्तों ने नहीं! आधे पके आलू और आधे पके हुए राष्ट्रवादी से केवल पेट में दर्द ही होगा।'' इसके बाद लोगों के द्वारा उनको काफी खरी खोटी सुनाई गई थी। इस वक्त फिर से उनका कार्टून वायरल हुआ और वो ट्रोल होने लगे। इसके बाद विक्रांत ने कार्टून डिलीट कर दिया माफी मांगी।
विक्रांत ने ऐसे मांगी माफी
विक्रांत लिखते हैं, ''2018 में मेरे एक ट्वीट के संदर्भ में, मैं कुछ शब्द कहना चाहूंगा। मेरा इरादा कभी भी हिंदू समुदाय को चोट पहुंचाने, बदनाम करने या अपमान करने का नहीं था। लेकिन जैसे ही मैं मजाक में किए गए एक ट्वीट के बारे में सोचता हूं, मैं इसकी अरुचिकर प्रकृति को भी उजागर करता हूं।
यही बात एक अखबार में छपे कार्टून को जोड़े बिना भी कही जा सकती थी। और मैं अत्यंत विनम्रता के साथ उन सभी लोगों से माफी मांगना चाहता हूं जिन्हें ठेस पहुंची है। जैसा कि आप सभी अब तक जानते हैं, कि मैं सभी आस्थाओं, विश्वासों और धर्मों को यथासंभव सर्वोच्च सम्मान देता हूँ। हम सभी समय के साथ बड़े होते हैं और अपनी गलतियों पर विचार करते हैं। यह मेरा था।''


Click it and Unblock the Notifications