37 की उम्र में Vikrant Massey ने छोड़ा फैंस का साथ, करियर को लेकर ले लिया इतना बड़ा फैसला!

Vikrant Maseey Acting Retirement- विक्रांत मैसी.. एक ऐसा नाम है जिन्होने अपनी प्रतिभा और शानदार अभिनय से एक नाम बनाया है। लेकिन ये किसी ने नहीं सोचा होगा कि वो अपने फैंस को इस तरह से निराश कर जाएंगे।
जी हां, आज एक बुरी खबर सामने आई है और पता चला है कि विक्रांत मैसी अपने अभिनय करियर से सन्यास लेने वाले हैं। चाहें वो मिर्जापुर वेब सीरीज हो या फिर 12वीं फेल फिल्म.. सबने कमाल का काम किया था।
बता दें कि अभिनेता ने लोगों को तब चौंका दिया जब उन्होने इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए एक्टिंग छोड़ने का ऐलान कर दिया। उनका कहना है कि वो अब नहीं बढ़ेंगे बल्कि छोड़ देंगे। एक्टर महज 37 साल के हैं। हालांकि वो इस उम्र में एक्टिंग से संन्यास क्यों ले रहे हैं इसका सही कारण उन्होने नहीं बताया है।
विक्रांत मैसी ने किया एक्टिंग करियर से रिटायरमेंट का ऐलान
विक्रांत ने लिखा, "नमस्कार, पिछले कुछ वर्ष और उसके बाद के वर्ष शानदार रहे हैं। मैं आपके कभी ना मिटने वाले समर्थन के लिए आप सभी को धन्यवाद देता हूं। लेकिन जैसे-जैसे मैं आगे बढ़ता हूं, मुझे एहसास होता है कि अब फिर चेक करने और घर वापस जाने का समय आ गया है। एक पति, पिता और एक पुत्र के रूप में। और एक अभिनेता के तौर पर भी. तो, आने वाले 2025 में हम आखिरी बार एक-दूसरे से मिलेंगे। जब तक समय सही न समझे। पिछली 2 फिल्में और कई सालों की यादें। फिर से धन्यवाद। हर चीज़ के लिए और बीच में मौजूद हर चीज़ के लिए। हमेशा आभारी रहूंगा।"
इसके बाद उनके फैंस काफी हैरान हैं और कई तरह की बातें कर रहे हैं। कुछ लोग दुख व्यक्त कर रहे हैं तो किसी का कहना है कि ये सही समय नहीं है कि आप ऐसा फैसला ले रहे है।


Click it and Unblock the Notifications