Vidhu Vinod Chopra की अगली फिल्म में विक्रांत मैसी, 2023 की गर्मियों में रिलीज होगी फिल्म, जानें डिटेल्स

Vikrant Massey In Vidhu Vinod Choprs's Film: निर्माता- निर्देशक विधु विनोद चोपड़ा की नई फिल्म भारत में रह रहे उन छात्रों की कहानी कहती है, जो IAS या IPS अधिकारी बनने का सपना देखता है। परिंदा, 1942: ए लव स्टोरी, मिशन कश्मीर, मुन्नाभाई फ्रैंचाइज़ी, 3 इडियट्स और पीके जैसे शानदार फिल्मों के बाद विधु विनोद चोपड़ा अब हमारे लिए 12वीं फेल ला रहे हैं.. यह अनुराग पाठक की बेस्ट सेलिंग नॉवेल पर आधारित है।
यह फिल्म आईपीएस अधिकारी मनोज कुमार शर्मा और आईआरएस अधिकारी श्रद्धा जोशी की वास्तविक जीवन की कहानी से प्रेरित है। लेकिन '12वीं फेल' बायोग्राफी नहीं है। इस फिल्म में विक्रांत मैसी लीड रोल में नजर आएंगे।
'12वीं फेल' मुखर्जी नगर, नई दिल्ली में शूट की जाने वाली पहली फिल्म है, जहां ब्यूरोक्रेट्स की पीढ़ियों का जन्म हुआ है। फिल्म के बारे में बात करते हुए, विधु विनोद चोपड़ा कहते हैं, "अगर एक ईमानदार व्यक्ति सत्ता की पोजीशन में है, तो दुनिया वास्तव में बदल सकती है। मैं अनगिनत आईएएस और आईपीएस अधिकारियों के साथ इस फिल्म को लिखने की प्रक्रिया में नजदीक आया हूं। '12वीं फेल' उन सभी के लिए है। अगर यह फिल्म अधिकारियों को ईमानदारी के लिए कोशिश करने के लिए प्रेरित कर सकती है, तो मुझे विश्वास होगा कि मैं सफल हुआ हूं।"
वहीं, एक्टर विक्रांत मैसी का कहना है, "यह हमारे समय की ट्रेजडी है कि सच्चाई और ईमानदारी दुर्लभ है। यह फिल्म सपने देखने वाले सभी छात्रों, उन सभी ईमानदार अधिकारियों के प्रति समर्पण है जो हमारे देश और संविधान की रीढ़ हैं। विधु विनोद चोपड़ा के साथ काम करना एक सपने के सच होने जैसा है और एक बहुत बड़ी चुनौती है क्योंकि वह बेहद अच्छे निर्देशक हैं।"
मेकर्स ने आगरा के चंबल में '12वीं फेल' का पहला शेड्यूल पूरा कर लिया है और हाल में दिल्ली में दूसरे शेड्यूल की शूटिंग कर रहे हैं। फिल्म 2023 की गर्मियों में रिलीज के लिए सेट की गई है।


Click it and Unblock the Notifications












