जरा सी बात पर कैब ड्राइवर से लड़ लिए Vikrant Massey, वीडियो सामने आया तो एक्टर की खुली पोल

Vikrant Massey Video: गुरुवार को विक्रांत मैसी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इस वीडियो ने इंस्टाग्राम पर बहस छेड़ दी क्योंकि इसमें 12वीं फेल अभिनेता को कैब किराए के कारण कैब ड्राइवर से बहस करते हुए दिखाया गया है।
इस वीडियो ने सोशल मीडिया यूजर्स को हैरान कर दिया क्योंकि कुछ लोगों ने कहा कि कैब ड्राइवर की गलती थी जबकि कुछ लोगों ने कहा कि यह एक्टर की गलती थी। इस बीच कुछ लोगों ने यह भी दावा किया कि यह वीडियो स्क्रिप्टेड था। क्लिप में किराए को लेकर विक्रांत और ड्राइवर के बीच तीखी बहस हो जाती है।
वीडियो को इंस्टेंट बॉलीवुड ने इंस्टाग्राम पर इस कैप्शन के साथ शेयर किया है, "विक्रांत मैसी ज्यादा कैब फेयर को लेकर एक कैब ड्राइवर के साथ बहस करते हुए कैमरे में कैद हो गए! ड्राइवर ने बहस का वीडियो इंटरनेट पर अपलोड कर दिया है!" सोशल मीडिया यूजर्स में से एक ने लिखा, "मूवी प्रमोट करने का तरीका थोड़ा कैजुअल है।" वहीं एक और यूजर ने लिखा, 'विक्रांत ने कुछ भी गलत नहीं किया है।'
विक्रांत मैसी के एक्टिंग करियर के बारे में बात करें तो उन्होंने बतौर टेलीविजन एक्टर के रूप में अपना करियर शुरू किया था और टीवी शो बालिका वधू में अपनी भूमिका के लिए लोकप्रिय हुए। हालांकि, एक्टर ने सिनेमा के लिए टीवी इंडस्ट्री छोड़ दिया और अब अपनी आखिरी फिल्म, 12वीं फेल के साथ एक स्टार बन गए हैं, जिससे उन्हें काफी पहचान मिली है।
एक इंटरव्यू में विक्रांत मैसी ने बताया कि कैसे लोग टीआरपी के लिए मिसोजनिस्ट कंटेंट बना रहे हैं और कहा- 'ऐसे कई थे, जो बार-बार हो रहे थे, यही वजह है कि मैंने टीवी छोड़ दिया। ग्लोबल लेवल पर हर कोई एक ही काम कर रहा था। चाहे कोई भी एरिया हो, जब कोई चीज़ काम करती है तो उसके वर्जन को दोहराया जाता है। इसलिए टीवी पर जब महिला पर अत्याचार जैसा कंटेंटे काम करता था तो लोग ऐसे ही कंटेंट बनाने में जुट जाते थे।'


Click it and Unblock the Notifications