फराह खान के बाद अभिनेता विक्रांत मैसी का फेसबुक अकांउट हुआ हैक, बोले 'मेरे मैसेज इग्नोर करें'
सोशल मीडिया एक ओर काफी शानदार प्लेटफॉर्म है तो दूसरी कई बार इसको लेकर लोग काफी परेशान हो जाते हैं। कभी कभी देखा जाता है कि फिल्म इंड्स्ट्री के बड़े बड़े सितारों के सोशल मीडिया अकाउंट भी हैक कर लिए जाते हैं जिसके बाद से काफी समस्या होती है। इस समय भी एक खबर सामने आ रही है कि मशहूर अभिनेता विक्रांत मैसी के साथ ऐसी ही एक घटना हुई है। दरअसल उनके फेसबुक अकाउंट को किसी हैकर ने हैक कर लिया है जिसके बाद से वो काफी ज्यादा परेशान हैं।
उन्होने इस बात की जानकारी अपने फैंस को दी है। ये पहली बार नहीं है जब किसी सितारे के साथ ऐसा हुआ हो। विक्रांत ने सोशल मीडिया पर लिखा है कि..

'मेरा फेसबुक अकाउंट हैक कर लिया गया है और किसी भी तरह का मेसेज या कमेंट अगर मेरी तरफ से आते हैं तो उनको इग्नोर किया जाए।
हमें इसको सही करनो को लेकर काम कर रहे हैं।' उनका ये पोस्ट काफी चर्चा में है। इसके पहले खबर आई थी कि मशहूर फिल्ममेकर फराह खान का ट्विटर अकाउंट हैक कर लिया गया था।
इस बात की जानकारी उन्होने अपने दूसरे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए दी थी। बात करें तो विक्रांत मैसी की तो आखिरी बार उनको फिल्म छपाक में देखा गया था और उन्होने दीपिका पादुकोण के साथ शानदार काम किया था। वो कई वेब सीरीज में काम कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications