Vikrant Massey Baby: पापा बने '12वीं फेल' स्टार विक्रांत मैसी, बेटा या बेटी जानिए किसे दिया पत्नी शीतल ने जन्म

Vikrant Massey, Sheetal Thakur

Vikrant Massey Becomes Father: बॉलीवुड अभिनेता विक्रांत मैसी जो कि इन दिनों अपनी फिल्म '12 वीं फेल' को लेकर दुनिया भर में छाए हुए हैं, अब सातवे आसमान पर हैं। फिल्म की सफलता का जश्न दोगुना हो गया है। दरअसलस एक्टर के घर में किलकारियां गूंज गई हैं। विक्रांत मैसी की पत्नी शीतल ठाकुर ने अपने पहले बच्चे को जन्म दिया है। विक्रांत और शीतल एक बेटे के माता-पिता बन गए हैं। ये गुड न्यूज़ विक्रांत ने खुद सोशल मीडिया के जरिए फैंस के साथ शेयर की है।

बेटे के जन्म की गुड न्यूज़ विक्रांत ने खुद सोशल मीडिया के जरिए फैंस के साथ शेयर की है। इस पोस्ट मे आज की तारीख लिखी हुई है। वहीं, पोस्टर में ये भी रिवील किया गया है कि कपल को एक प्यारा सा बेटा हुआ है। विक्रांत की इस पोस्ट के बाद अब हर कोई उन्हें बधाई देता नजर रहा है. पोस्ट पर एक्ट्रेस राशी खन्ना ने कमेंट कर लिखा है- Congratulations Massey's. वहीं, RJ किसना ने लिखा- बहुत बधाई। इसके अलावा टीवी एक्ट्रेस सुरभि ज्योति ने कमेंट किया- Congratulations Guysss। एक्ट्रेस शोबिता दास, मनीष मल्होत्रा समेत कई और सेलेब्स ने कपल को पेरेंट्स बनने पर बधाई दी है।

बता दें कि, विक्रांत मैसी ने शीतल ठाकुर संग साल 2022 में 14 फरवरी को शादी की थी। कपल की ये शादी पहाड़ी रीति रिवाजों के साथ संपन्न हुई थी। विक्रांत ने अपनी शादी को काफी इंटीमेट रखा था। हालांकि, शादी के फंक्शन से लेकर शादी तक की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई थीं। तस्वीरों में विक्रांत और मैसी काफी प्यारे लग रहे थे। इस 14 फरवरी को कपल की शादी को 2 साल हो जाएंगे और इससे पहले ही विक्रांत और शीतल ने अपने पहले बच्चे का स्वागत कर लिया है।

वर्क फ्रंट की बात करें तो, हाल ही में विक्रांत मैसी फिल्म 12वीं फेल में नजर आए हैं। ये फिल्म दर्शकों को काफी पसंद आई है। कम बजट में बनी इस फिल्म के चर्चे हर तरफ हो रहे हैं। फिल्म में विक्रांत की एक्टिंग काबिल-ए-तारीफ है। ये फिल्म आईपीएस ऑफिसर मनोज कुमार शर्मा की जिंदगी पर बेस्ड है। 12वीं फेल को फिल्मफेयर में बेस्ट फिल्म का अवॉर्ड दिया गया है। वहीं, फिल्म के डायरेक्टर विधु विनोद चोपड़ा को बेस्ट डायरेक्टर का अवॉर्ड मिला। इसके अलावा विक्रांत मैसी को इस फिल्म के लिए क्रिटिक्स बेस्ट एक्टर के अवार्ड से नवाजा गया है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X