12वीं फेल के बाद 'सेक्टर 36' में दमदार एक्टिंग दिखाएंगे विक्रांत मैसी, सीरियल किलर के किरदार में आएंगे नजर

By Filmibeat Desk
Sector 36


Vikrant Massey's Sector 36:
विक्रांत मैसी अपने करियर के एक नई चैप्टर की शुरुआत करने वाले हैं, वह भी अपनी आने वाली फिल्म 'सेक्टर 36' के साथ, जो '12वीं फेल' की एक बड़ी सफलता के बाद आ रही है। विक्रांत ने मनोज कुमार शर्मा के रोल में अपनी छाप छोड़ी है। इस किरदार से उन्होंने फैन्स का दिल जीत लिया है। यह फिल्म एक प्रेरणादायक कहानी है इस फिल्म के जरिए उन्होंने दर्शकों के साथ एक गहरा कनेक्शन बनाया। फिल्म में एक ऐसे इंसान के संघर्ष और सफलता को दिखाया गया है, जो अपने सपनों को हासिल करने के लिए चुनौतियों का सामना करता है। उनके इस किरदार की लोगों ने जमकर तारीफ की। वहीं अब फिल्म के बाद अब वह 'सेक्टर 36' की तैयारी कर रहे हैं।

फिल्म को लेकर उत्साहित हैं विक्रांत
इस फिल्म के जरिए विक्रांत ने एक बिल्कुल अलग चैलेंज लिया है , जो एक सच्ची कहानी से इंस्पायर एक काल्पनिक क्राइम थ्रिलर है। यह फिल्म मैडॉक फिल्म्स के द्वार प्रोड्यूस और आदित्य निंबालकर के द्वार डायरेक्ट की गई है। 'सेक्टर 36' कई बच्चों के गायब होने की रहस्यमयी कहानी पर आधारित फिल्म है। यह एक इंस्पायरिंग बायोग्राफी के साथ ही एक थ्रिलर फिल्म है। फिल्म में विक्रांत का एक अलग ही लुक और अंदाज देखने को मिलेगा जो उनके डेडीकेशन को दिखाता है।

सीरियल किलर के किरदार में आएंगे नजर
इस फिल्म में विक्रांत एक सीरियल किलर का रोल निभाने वाले हैं, जिसमें हमने विक्रांत को पहले कभी नहीं देखा है। बता दें कि 'सेक्टर 36' का पहला गाना 'डमरू' कल रिलीज़ हो चुका है। इसमें फिल्म के कुछ सीन्स और क्लिप शामिल हैं। विक्रांत मैसी और दीपक डोबरियाल स्टारर यह फ़िल्म 13 सितंबर से नेटफ्लिक्स पर रिलीज की जाएगी।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X