'सलमान - अक्षय तक पहुंचने के लिए ऋतिक को काम करना पड़ेगा'
हाल ही में विक्रमादित्य मोटवानी की अगली फिल्म ट्रैप्ड रिलीज़ हुई और इस दौरान उन्होंने अपने इंटरव्यू में बदलते सिनेमा पर बात की। लेकिन सबसे दिलचस्प सलाह उन्होंने ऋतिक रोशन के दे डाली है।
हाल ही में विक्रमादित्य मोटवानी ने खुलकर आने वाले दिनों में सिनेमा के बदलाव पर खुलकर बात की। वहीं उन्होंने बदलते हुए दौर में टिकट और एक्टर्स के फिल्म चयन पर बात की। और इसी दौरान उन्होंने एक बहुत ही बढ़िया सलाह ऋतिक रोशन को दे डाली।
ए लिस्ट एक्टर्स के बारे में बात करते हुए मोटवानी ने कहा कि आजकल शाहरूख - सलमान, आमिर, अक्षय और अजय देवगन बेहतरीन काम कर रहे हैं, सिनेमा में एक्सपेरिमेंट कर रहे हैं। पर ऋतिक को अभी थोड़ा खुद पर काम करने की ज़रूरत है।

इतना ही नहीं, अगर नई जेनरेशन के एक्टर्स की भी बात की जाए तो रणवीर सिंह और रणबीर कपूर भी बेहतरीन काम कर रहे हैं। लेकिन ऋतिक को फिलहाल अपनी इस कला पर काम करने की ज़रूरत है।
वहीं फिल्मों के टिकट प्राइस पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि लोग केवल पैसा वसूल फिल्में देखने के लिए 350 - 400 रूपये खर्च करते हैं। इसलिए मल्टीप्लेक्स में लगी बाकी फिल्में नुकसान उठाती हैं।
["बिना मेहनत के लोग 400 करोड़ कमाते हैं...घटिया सी फिल्म 300 करोड़ कमा लेती है!"]
दूसरे और तीसरे ग्रेड के लोगों के इंटरटेनमेंट का ज़िम्मा भाई के पास है। ऐसे में हमें पता होना चाहिए कि हम किस ग्रेड की जनता के लिए फिल्में बना रहे हैं। तो काम आसान हो जाता है। हर फिल्म हर कोई नहीं देख सकता।
हाल ही में कई बड़े प्रोड्यूर ने स्टूडियो सिस्टम और स्टारडम पर भी बात की -


Click it and Unblock the Notifications











