"Akshay Kumar ने कहानी सुनते ही मुझे ऑफिस से बाहर निकाल दिया था", डायरेक्टर ने किया खुलासा

Vikramaditya Motwane on Akshay Kumar: विक्रमादित्य मोटवाने की 2020 में आई फिल्म 'एके vs एके' में हमने अनुराग कश्यप और अनिल कपूर को एक दूसरे के खिलाफ देखा था। फिल्म में दोनों के काम को काफी पसंद भी किया गया था। लेकिन हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान फिल्म के निर्देशक ने खुलासा किया कि वो अक्षय कुमार और आमिर खान के साथ एके बनाम एके बनाना चाहते थे, लेकिन बात नहीं बनी।
विक्रमादित्य मोटवाने ने कहा कि लेखक अविनाश संपत ने आमिर को ध्यान में रखकर फिल्म की पटकथा लिखी थी। लेकिन उन्होंने उनसे इस विचार को छोड़ने के लिए कहा क्योंकि उन्हें लगा कि आमिर कभी भी ऐसी फिल्म साइन नहीं करेंगे।
अक्षय ने कहानी सुनते ही ऑफिस से निकाल दिया
इसके बाद, उन्होंने अक्षय कुमार से संपर्क किया। विक्रमादित्य ने खुलासा किया कि जब अक्षय ने फिल्म की पटकथा सुनी, तो उन्होंने लगभग उन्हें अपने ऑफिस से बाहर निकाल दिया था। डायरेक्टर ने कहा, "अक्षय कुमार से हमने संपर्क किया था, और यह एक बहुत ही दिलचस्प मुलाकात थी - मेरा मतलब है, उन्होंने साफ तौर से get out from my office नहीं कहा, लेकिन उनका भाव कुछ ऐसा ही था।"
शाहिद कपूर को भी किया था अप्रोच
विक्रमादित्य मोटवाने ने कहा, "थोड़े टाइम के लिए मैं वो फिल्म शाहिद कपूर के साथ भी बना रहा था। उस वक्त फिल्म का नाम Ak vs Sk था। लेकिन शाहिद ने फिल्म रिजेक्ट कर दिया। एक के बाद एक AK बदलते रहे। मगर दूसरे AK यानि की अनुराग कश्यप पूरे टाइम साथ रहे। वो कमाल के एक्टर हैं। सेट पर सबलोग अनिल कपूर की बात कर रहे थे। मगर मुझे लगता है जो अनुराग ने लास्ट सीन में किया, वो जबरदस्त था।"
बता दें, इन दिनों विक्रमादित्य मोटवानी अपनी वेब सीरीज जुबली को लेकर चर्चा में हैं। अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई ये रिलीज काफी तारीफें बटोर रही है।


Click it and Unblock the Notifications












