राधिका आप्टे है 2018 की राजकुमार राव, इस फिल्ममेकर ने क्यों कह दी इतनी बड़ी बात
बॉलीवुड में इस समय कुछ स्टार छाए हुए है और लगातार एक से बढ़कर एक फिल्में कर रहे हैं और उनकी एनर्जी है कि कम होने का नाम ही नहीं ले रही है। हाल ही में फिल्ममेकर विक्रमादित्य मोटवानी ने कुछ ऐसा कह दिया जिससे सभी सोचने पर मजबूर हो गए। बता दें कि विक्रमादित्य का कहना है कि राधिका आप्टे 2018 की राजकुमार राव है.. जी हां आप सोच रहे होंगे की आखिर उन्होंने ऐसा क्यों कहा है। उन्होने राधिका आप्टे को इसलिए राजकुमार राव कहा है क्योंकि उन्होने इस साल और 2017 में भी ऐसी ऐसी फिल्में की हैं जो एक दूसरे से बिल्कुल अलग हैं।
इन फिल्मों में 'ओमर्टा', 'फन्ने खां', 'स्त्री' और 'लव सोनिया' जैसी फिल्म शामिल है और राधिका आप्टे ने 'पैडमैन', 'लस्ट स्टोरीज' और 'घोल' जैसी फिल्में की है।

यही कारण है कि उन्होने राधिका आप्टे को 2018 का राजकुमार राव कहा है क्योंकि राधिका ने भी कुछ ऐसा ही कमाल किया है। इन दोनो का नाम इंड्स्ट्री के सफल लोगों में लिया जाने लगा है और इन दोनो के पास एक साथ कई फिल्मों में काम करने का दमखम मौजूद है।
इस लिस्ट में इरफान खान और नवाजुद्दीन सिद्दीकी भी शामिल है जो कि इस तरह का काम करते है। राधिका आप्टे हाल ही में फिल्म नेटफ्लिक्स में धमाल करती नजर आ रही थी।
वहीं राजकुमार राव ने हाल ही में स्त्री की सफलता देखी है..लोगों को फिल्म काफी ज्यादा पसंद आ रही है और लोग इसको लगातार देख रहे है।
हाल ही में राधिका को ये कहा गया था कि ये उनका सबसे अच्छा साल था तो उन्होने कहा था कि नहीं बिल्कुल नहीं..अभी और बेहतरीन साल आने वाले है।


Click it and Unblock the Notifications












