विक्रम वेधा मेरी आखिरी फिल्म होगी, जिसका मैं रिव्यू करूंगा- केआरके
केआरके को लेकर मशहूर है कि वो अपनी चुटीली बातों से बॉलीवुड की फिल्मों को क्रिटिसाइज करते हैं। हालांकि कुछ समय से वो काफी परेशान चल रहे हैं। इस बीच उन्होने एक ऐसा ट्वीट किया है जोकि काफी चर्चा में है। बता दें कि केआरके ने विक्रम वेधा को लेकर कहा है कि वो मेरा आखिरी रिव्यू होगा। जी हां, देशद्रोही अभिनेता ने एक बार फिर फिल्म समीक्षा से संन्यास की घोषणा की है। हां, तुमने यह सही सुना!
इससे पहले, लाल सिंह चड्ढा की रिलीज से पहले, उन्होने ऐलान किया था कि ये फिल्म उनकी आखिरी फिल्म होगी, जिसकी वह समीक्षा करेंगे। अब विक्रम वेधा को लेकर उन्होने ट्वीट किया,

"मैंने छोड़ दिया" "#विक्रम वेधा आखिरी फिल्म है, जिसकी मैं समीक्षा करूंगा। मेरी समीक्षाओं पर भरोसा करने और मुझे बॉलीवुड के इतिहास में सबसे बड़ा आलोचक बनाने के लिए आप सभी का धन्यवाद।
मुझे आलोचक के रूप में स्वीकार करने के लिए नहीं बल्कि मेरी समीक्षाओं को रोकने के लिए मेरे खिलाफ इतने सारे मामले दर्ज करने के लिए सभी बॉलीवुड पीपीएल को भी धन्यवाद।" केआरके का ये ट्वीट तेजी से वायरल हो रहा है।
गौरतलब है कि कुछ दिन पर पहले खबर आई थी कि वो हिरासत में हैं। इसके बाद उन्होने ट्वीट्स करने बंद कर दिए थे। अगर बात करें रिव्यू से सन्यास लेने की तो केआरके इसके पहले भी कई बार ऐसा दावा कर चुके हैं।


Click it and Unblock the Notifications











