..................... Vikram Vedha Trailer is out now, starring Hrithik Roshan and Saif Ali Khan | ऋतिक रोशन और सैफ अली खान स्टारर विक्रम वेधा ट्रेलर रिलीज, धमाकेदार एक्शन और डायलॉगबाजी से भरपूर - Hindi Filmibeat

ऋतिक रोशन और सैफ अली खान स्टारर विक्रम वेधा ट्रेलर रिलीज, धमाकेदार एक्शन और डायलॉगबाजी से भरपूर

हाल में विक्रम वेधा के मेकर्स ने फॉर्मल लॉन्च से पहले देश भर के 10 शहरों और दुबई में कास्ट के फैन्स के लिए एक स्पेशल प्रिव्यू का आयोजन किया था। जो कि भारतीय सिनेमा के इतिहास में पहली बार किया गया था। बहरहाल, अब इस बहुप्रतीक्षित फिल्म का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है और इसे सोशल मीडिया पर खूब सारा प्यार और सराहना मिल रही है।

विक्रम वेधा में विक्रम और वेधा की मुख्य भूमिकाओं में सैफ अली खान और ऋतिक रोशन हैं। जहां सैफ अली खान विक्रम के रूप में एक शूटिंग पुलिस वाले के किरदार को पर्दे पर उतारते दिखाई देते हैं, वहीं ऋतिक रोशन एक खतरनाक गैंगस्टर, वेधा की भूमिका निभा रहें है।

vikram-vedha-trailer-is-out-now-starring-hrithik-roshan-and-saif-ali-khan

ट्रेलर में ऋतिक रोशन और सैफ अली खान, दोनों को उनकी जबरदस्त परफॉर्मेंस के लिए काफी अच्छे रिव्यूज मिल रहे हैं। इनके अलावा फिल्म में रोहित सराफ, योगिता बिहानी, शारिब हाशमी और सत्यदीप मिश्रा भी प्रॉमिसिंग रोल्स में हैं।

आपको बता दें, विक्रम वेधा पुष्कर-गायत्री द्वारा लिखित और निर्देशित एक एक्शन-थ्रिलर है। विक्रम वेधा की कहानी ट्विस्ट और टर्न से भरी है, जहां एक सख्त और ईमानदार पुलिस वाला विक्रम (सैफ अली खान) एक खतरनाक गैंगस्टर वेधा (ऋतिक रोशन) को ट्रैक करने के लिए निकलता है। यह एक तरह से एक बिल्ली और चूहे को पड़कने जैसा लगता है, जहां वेधा - एक मास्टर स्टोरीटेलर विक्रम को कहानियों की एक सीरीज के माध्यम से परतों को वापस हटाने में मदद करता है जो सोची-समझी नैतिक अस्पष्टता की ओर ले जाता है।

विक्रम वेधा को गुलशन कुमार, टी-सीरीज और रिलायंस एंटरटेनमेंट ने फ्राइडे फिल्मवर्क्स एंड जियो स्टूडियोज और YNOT स्टूडियोज प्रोडक्शन के सहयोग से प्रस्तुत किया है। यह फिल्म पुष्कर और गायत्री द्वारा निर्देशित और भूषण कुमार और एस शशिकांत और द्वारा निर्मित हैं, जो 30 सितंबर 2022 को विश्व स्तर पर बड़े पर्दे पर रिलीज होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X