विक्रम वेधा के टीजर ने पार किया 30 मिलियन व्यूज, ऋतिक रोशन और सैफ अली खान ने दिया रिएक्शन, जताई खुशी

ऋतिक रोशन और सैफ अली खान स्टारर "विक्रम वेधा" का बहुप्रतीक्षित टीजर हाल ही में जारी किया गया था। इस फिल्म के टीजर को लोगों से लगातार प्यार मिल रहा है। हालांकि, फिल्म का टीजर अपनी रिलीज के कुछ ही घंटो में सबसे पंसद किया जाना वाला टीजर भी बनकर सामने आया है और इस तरह से इसने एक नया बेंचमार्क सेट किया है।

Recommended Video

Vikram Vedha Teaser: Hrithik Roshan-Saif Ali Khan की Film का Teaser Release, फिर से South की copy?

विक्रम वेधा के टीजर ने सभी प्लैटफॉर्म पर 30+ मिलियन व्यूज हासिल कर लिए हैं, जिससे फिल्म के लिए दर्शकों की एक्साइटमेंट बेहद साफ है। ऐसे में फिल्म के टीजर को मिल रहे इतने शानदार रिस्पॉन्स को लेकर फिल्म के स्टार्स और डायरेक्टर्स ने अपनी खुशी जाहिर की है।

vikram-vedha-teaser-crossed-30-million-views-hrithik-roshan-and-saif-ali-khan-reacted

फिल्म के टीजर को मिल रहे जबरदस्त रिस्पॉन्स पर बात करते हुए एक्साइटेड ऋतिक रोशन ने कहा, "विक्रम वेधा की पूरी टीम ने इस फिल्म को पर्दे पर उतारने में पुष्कर और गायत्री के दृष्टिकोण को समझा। हमारा टीजर विक्रम वेधा की दुनिया की एक छोटी सी झलक थी, और इसे जो प्रतिक्रिया मिली है, वह दिल को छू लेने वाली है। मुझे बताया गया है कि विक्रम वेधा का टीजर सबसे ज्यादा पसंद किया जाने वाला हिंदी फिल्म टीजर है, और सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लगातार बढ़ते दर्शकों के नबंर्स एक कलाकार के रूप में मेरे लिए रिवॉर्ड है। हम अपनी फिल्म को दर्शकों के सामने पेश करने के लिए और इंतजार नहीं कर सकते हैं।"

सैफ अली खान ने जताई खुशी

सैफ अली खान ने जताई खुशी

वहीं, सैफ अली खान ने भी अपनी खुशी जाहिर की और कहा, "यह जानकर अच्छा लगता है कि विक्रम वेधा का टीजर अब तक हिंदी फिल्मों में सबसे ज्यादा पसंद किया जाने वाला टीजर है। हम सभी ने इस फिल्म को बनाने में अपना खूब प्यार दिया और कड़ी मेहनत की है और यह जानकर कि हमारे दर्शक भी फिल्म को थिएटर्स में देखने के लिए उतने ही उत्साहित हैं, जितने कि हम, तो यह एक अभिनेता के रूप में मेरे लिए सबसे पॉजिटिव आउटकम है।"

निर्देशकों के लिए उत्साहजनक

निर्देशकों के लिए उत्साहजनक

फिल्म के निर्देशक पुष्कर और गायत्री भी टीजर को मिली शानदार प्रतिक्रिया से गदगद हैं और उन्होंने कहा, "हमने फिल्म की कहानी को एक हिंदी भाषी दर्शकों तक ले जाने के लिए सैफ अली खान और ऋतिक रोशन के साथ विक्रम वेधा बनाने का फैसला किया। विक्रम वेधा के टीजर के लिए हमने जो प्रतिक्रिया देखी है, वह उत्साहजनक है। हमें पता चला कि विक्रम वेधा का टीजर हिंदी फिल्मों में सबसे अधिक पसंद किया जाने वाला टीजर बन गया है, तो इसने हमें सकारात्मक रूप से प्रेरित किया है।"

विक्रम वेधा

विक्रम वेधा

आपको बता दें, विक्रम वेधा पुष्कर-गायत्री द्वारा लिखित और निर्देशित एक एक्शन-थ्रिलर है। विक्रम वेधा की कहानी ट्विस्ट और टर्न से भरी है, जहां एक सख्त और ईमानदार पुलिस विक्रम (सैफ अली खान) एक खतरनाक गैंगस्टर वेधा (ऋतिक रोशन) को पकड़ने के लिए निकलता है। यह एक तरह से बिल्ली और चूहे को पड़कने जैसा लगता है, जहां वेधा - एक मास्टर स्टोरीटेलर विक्रम को कहानियों की एक सीरीज के माध्यम से परतों को वापस हटाने में मदद करता है जो सोची-समझी नैतिक अस्पष्टता की ओर ले जाता है।

रिलीज डेट

रिलीज डेट

विक्रम वेधा को गुलशन कुमार, टी-सीरीज और रिलायंस एंटरटेनमेंट ने फ्राइडे फिल्मवर्क्स एंड जियो स्टूडियोज और YNOT स्टूडियोज प्रोडक्शन के सहयोग से प्रस्तुत किया है। यह फिल्म पुष्कर और गायत्री द्वारा निर्देशित और भूषण कुमार और एस शशिकांत और द्वारा निर्मित है, जो 30 सितंबर 2022 को विश्व स्तर पर बड़े पर्दे पर रिलीज होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X