..................... Vikram Vedha: Saif Ali Khan is getting applause for his role as coolest cop Vikram | विक्रम वेधा में सैफ अली खान कूलेस्ट कॉप विक्रम के रूप में बटोर रहे हैं वाह वाही! - Hindi Filmibeat

विक्रम वेधा में सैफ अली खान कूलेस्ट कॉप विक्रम के रूप में बटोर रहे हैं वाह वाही!

By Filmibeat Desk

सैफ अली खान और ऋतिक रोशन अभिनीत विक्रम वेधा के धमाकेदार ट्रेकर की रिलीज के बाद से ही ये फिल्म दर्शकों और आलोचकों, सभी से खूब तारीफ बटोर रही है। जहां दर्शकों ने वेधा के रूप में ऋतिक रोशन के दमदार अंदाज को पसंद किया, वहीं ट्रेलर में विक्रम के रूप में सैफ अली खान के कूलेस्ट कॉप अवतार का भी खूब जादू चला।

जैसे ही सैफ ट्रेलर में अपनी सफेद टी-शर्ट में एक सुपर चार्मिंग कॉप के रूप में स्क्रीन्स पर आते हैं, वो उसी वक्त अपने किरदार में पूरी तरह से ढल जाते हैं। दर्शकों के लिए सैफ को इस तरह की भूमिका निभाते देखना एक बड़ा सरप्राइज होने वाला है।

vikram-vedha-saif-ali-khan-is-getting-applause-for-his-role-as-coolest-cop-vikram

अभिनेता ने अपने किरदार में ढलने के लिए काफी मेहनत की है। जी हां, रियल गन्स के साथ प्रैक्टिस करने से लेकर असली बंदूक की शूटिंग की आवाज और मैकेनिज्म को समझने तक, अभिनेता ने सेल्युलाइड पर रियल दिखने के लिए हर मुमकिन कोशिश की। इस फिल्म में अपने किरदार के लिए सैफ ने छोटी से छोटी चीजों को बारिकी ने नोटिस किया और अपनया जैसे कि पुलिसवालों के गन्स होल्ड करने का तरीका, गैंगस्टरों के निवास वाली इमारतों पर छापा मारने के तरीके को भी उन्होंने गहराई से समझा।

निर्देशक पुष्कर और गायत्री कहते हैं, "जैसा कि स्क्रिप्ट की मांग थी, हम चाहते थे कि सैफ एनकाउंटर स्पेशलिस्ट कॉप की पर्सनालिटी को अपनाएं। हम उनके कठोर ट्रेनिंग से हैरान थे, जिसमें वास्तविक हथियारों के साथ अभ्यास और असली हथियारों को समझने की ड्रिल शामिल थी। सैफ ने बहुत मेहनत की है और अपने काम के प्रति उनका जुनून ट्रेलर और फिल्म में उनकी बॉडी लैंग्वेज में दिखाई देता है।"

विक्रम वेधा को गुलशन कुमार, टी-सीरीज और रिलायंस एंटरटेनमेंट ने फ्राइडे फिल्मवर्क्स एंड जियो स्टूडियोज और YNOT स्टूडियोज प्रोडक्शन के सहयोग से प्रस्तुत किया है। यह फिल्म पुष्कर और गायत्री द्वारा निर्देशित और भूषण कुमार और एस शशिकांत और द्वारा निर्मित हैं।

ये फिल्म 30 सितंबर 2022 को विश्व स्तर पर बड़े पर्दे पर रिलीज होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X