विक्रम वेधा की रिलीज से पहले ऋतिक रोशन की करोड़ों कमाई, मिली सबसे मोटी फीस, सैफ अली खान पीछे!
ऋतिक रोशन और सैफ अली खान की मुख्य भूमिका में, बहुप्रतीक्षित फिल्म विक्रम वेधा सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। 30 सितंबर को एक्शन और थ्रिलर से रंगी हुई यह फिल्म रिलीज होगी। पहली दफा ऐसा होगा जब ऋतिक रोशन और सैफ अली खान एक दूसरे के अपोजिट किसी फिल्म में खड़े होते हुए नजर आयेंगे। राधिका आप्टे, रोहित सराफ भी इस फिल्म में खास भूमिका में हैं।

विक्रम वेधा 2017 की इसी नाम की तमिल फिल्म की हिंदी रीमेक है, ऐसे में फिल्म के बजट के साथ कलाकारों को भी हाई फीस दी गई है। विक्रण वेधा के लिए सबसे मोटी फीस सैफ अली खान और ऋतिक रोशन को दी गई है। विक्रम वेधा से पहले ऋतिक रोशन ने अपने करियर की बड़ी हिट वार फिल्म दी थी, ऐसे में सुपरहिट एक्टर होने के नाते विक्रम वेधा भी करोड़ों की कमाई लेकर आयी है।

ऋतिक रोशन की 50 करोड़ रुपये की फीस
विक्रम वेधा में गैंगस्टर की भूमिका के लिए कथित तौर पर ऋतिक रोशन ने 50 करोड़ रुपये की फीस चार्ज की है। जैसी कि उम्मीद थी, उनकी फीस उनके को-स्टार्स से कहीं ज्यादा है। जो कि सैफ अली खान को दी गई फीस के मुकाबले काफी अधिक है।

सैफ अली खान को 12 करोड़ के करीब की फीस
सैफ अली खान की पिछली हिट फिल्म तानाजी द अनसंग वॉरियर रही है । इस फिल्म में सैफ ने विलेन की भूमिका निभाई और तारीफ बटोरी। विक्रम वेधा के लिए सैफ अली खान को 12 करोड़ के करीब की फीस मिली है।

राधिका आप्टे की फीस
राधिका आप्टे भी लंबे समय बाद किसी फिल्म में नजर आयेंगी, इस फिल्म के लिए उन्हें 3 करोड़ की फीस देने की रिपोर्ट सामने आयी है।

ऋतिक रोशन के भाई की भूमिका
खबर है कि रोहित सराफ फिल्म में ऋतिक रोशन के भाई की भूमिका निभा रहे हैं, इस फिल्म के लिए उन्हें 1 करोड़ के करीब की फीस देने की रिपोर्ट सामने आयी है।


Click it and Unblock the Notifications