..................... कंफर्म- ऋतिक रोशन और सैफ अली खान की विक्रम वेधा, रिलीज डेट का भी ऐलान | Vikram Vedha Hindi remake : Hrithik Roshan and Saif Ali Khan in Vikram Vedha release in 2022 - Hindi Filmibeat

कंफर्म- ऋतिक रोशन और सैफ अली खान की विक्रम वेधा, रिलीज डेट का भी ऐलान

आखिरकार सैफ अली खान और ऋतिक रोशन की साथ में आने वाली फिल्म विक्रम वेधा के हिंदी रीमेक पर औपचारिक मुहर लग ही गई है। तमिल फिल्म के हिंदी रीमेक में ऋतिक रोशन और सैफ अली खान की जोड़ी पहली बार पर्दे पर देखने को मिलेगी। इतना ही नहीं विक्रम वेधा हिंदी की रिलीज डेट का भी मेकर्स ने ऐलान कर दिया है।

साल 2017 में तमिल फिल्म विक्रम वेधा आई थी जिसमें साउथ सुपरस्टाइर विजय सेतुपति और आर माधवन नजर आए थे। दोनों की ये फिल्म सुपरहिट साबित हुई थी और तब से ही हिंदी में बनाए जाने की चर्चा जारी थी। लेकिन अब जाकर विक्रम वेधा हिंदी वर्जन को लेकर कंफर्म खबरें सामने आई हैं।

Vikram Vedha

ट्विटर पर फिल्म एनालिटिक तरण आदर्श ने बताया सैफ अली खान और ऋतिक रोशन विक्रम वेधा रीमेक में नजर आएंगे। ये तमिल फिल्म का हिंदी वर्जन है जिसे पुष्कर गायत्री डायरेक्ट करेंगे। पुष्कर ने ही साउथ वाली विक्रम वेधा को भी डायरेक्ट किया था। विक्रम वेधा रीमेक 30 सितंबर 2022 को रिलीज होगी।

30 सितंबर 2022 का मतलब ये है कि ऋतिक रोशन और सैफ अली खान ने गांधी जयंती बुक की है। 2 अक्टूबर की गांधी जयंती है और फिल्म इसी वीकेंड पर रिलीज हो रही है। फैंस के लिए ऋतिक और सैफ को साथ में देखना काफी दिलचस्प होगा।

सैफ और ऋतिक के रोल

सैफ और ऋतिक के रोल

पिछले साल से ही खबरें आ रही हैं कि ऋतिक रोशन इस फिल्म में नेगेटिव रोल प्ले करते नजर आएंगे और सैफ अली खान पुलिस वाले की वर्दी में दिखेंगे। हालांकि अभी रोल को लेकर कुछ पुख्ता खबरें सामने नहीं आी हैं।

किससे प्रेरित है विक्रम वेधा फिल्म

किससे प्रेरित है विक्रम वेधा फिल्म

खबरों के मुताबिक यह फिल्म मूल रूप से भारतीय लोककथा बैताल पचीसी से प्रेरित थी। कहानी एक पुलिस अधिकारी के इर्द-गिर्द घूमती है जिसे एक गैंगस्टर की तलाश है, जिसे वह मारना चाहता है।

विक्रम वेधा तमिल फिल्म

विक्रम वेधा तमिल फिल्म

तमिल विक्रम वेधा में फैंस ने पुलिसवाले की भूमिका में आर माधवन को देखा जबकि गैंगस्टर के रोल में विजय सेतुपति नजर आए ते। दोनों का रोल ही बेहद जबरदस्त था और विजय सेतुपति को इसी फिल्म ने फेम दिलवाया था।

ऋतिक रोशन इस फिल्म की शूटिंग में बिजी

ऋतिक रोशन इस फिल्म की शूटिंग में बिजी

हाल में ही ऋतिक रोशन ने अपनी आने वाली फिल्म फाइटर की शूटिंग शुरू की है जिसे सिद्धार्थ आनंद डायरेक्ट कर रहे हैं। इस फिल्म में वह दीपिका पादुकोण के अपोसिट नजर आएंगे।

सैफ अली खान इस फिल्म के प्रमोशन में बिजी

सैफ अली खान इस फिल्म के प्रमोशन में बिजी

वैसे तो सैफ अली खान के पास प्रोजेक्ट की कमी नहीं है। वह आदिपुरुष जैसी बिग बजट फिल्म में रावण का रोल निभाते नजर आएंगे। लेकिन आजकल वह अपनी फिल्म भूत पुलिस का प्रमोशन कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X