इस ओटीटी प्लेटफार्म पर रिलीज होगी ‘विक्रम वेधा’ और ‘भेड़िया’, बस कुछ दिनों का इंतजार

जिन लोगों ने अभी तक ऋतिक रोशन-सैफ अली खान स्टारर फिल्म 'विक्रम वेधा' और वरुण धवन-कृति सैनन स्टारर 'भेड़िया' सिनेमाहॉल में नहीं देखी है, ऐसे दर्शक इसके ओटीटी रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। उन सभी ऋतिक रोशन और वरुण धवन के उन सभी फैंस के लिए डबल खुशखबरी है। जल्द ही 'विक्रम वेधा' और 'भेड़िया' जिओ के नये ओटीटी प्लेटफार्म पर रिलीज होगी। मीडिया रिपोर्ट्स से मिली जानकारी के मुताबिक करोड़ों रुपयों में फिल्म मेकर्स ने दोनों फिल्मों के राइट्स जिओ के ओटीटी प्लेटफार्म सुपर ऐप को बेची है। दरअसल, दोनों फिल्मे बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर पायी थी। इसलिए मेकर्स ने घाटे से उबरने के लिए इन दोनों फिल्मों के ओटीटी राइट्स मोटी रकम में बेच दी है।
IPL के पहले लॉन्च होगा ऐप :
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों फिल्मों के ओटीटी राइट्स की डील करोड़ों में हो चुकी है। इस साल IPL 2023 को इस ऐप पर ही स्ट्रीम किया जाएगा। इसलिए IPL 2023 से ठीक पहले इस ऐप को लॉन्च करने की योजना है। बताया जाता है कि IPL को इस ऐप पर फ्री में स्ट्रीम किया जाएगा लेकिन फिल्मों को देखने के लिए दर्शकों को हर महीने का ओटीटी सब्सक्रिप्शन लेना पड़ेगा। इस ऐप पर हर हफ्ते किसी ना किसी फिल्म का प्रीमियर करने की योजना है। इनमें से कुछ फिल्में पहले सिनेमाहॉल में रिलीज हो चुकी हैं, ऐसी होंगी और कुछ सीधे ओटीटी पर रिलीज होगी। मेकर्स का कहना है कि ऐप को लॉन्च करने के साथ ही फिल्मों की लिस्ट भी सामने आ जाएगी।
बॉक्स ऑफिस पर कमाल नहीं कर पायी थी 'विक्रम वेधा', 'भेड़िया' :
'विक्रम वेधा' साउथ की फिल्म का ऑफिशियल हिंदी रीमेक थी। इसी नाम से बनी साउथ की फिल्म में आर. माधवन और विजय सेतुपति ने मुख्य किरदार निभाए थे। वहीं हिंदी रीमेक में ऋतिक रोशन और सैफ अली खान नजर आए थे। 180 करोड़ की लागत से बनी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर महज 78.66 करोड़ रुपये ही कमा पायी थी। वहीं भारत की पहली क्रीचर कॉमेडी फिल्म 'भेड़िया' में वरुण धवन और कृति सेनन नजर आए थे। 60 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने 66.65 करोड़ रुपये की कमाई की थी।


Click it and Unblock the Notifications

