..................... 'Vikram Vedha'- After Hrithik Roshan, Saif Ali Khan's first look will be released tomorrow! 'विक्रम वेधा' से कल होगा बड़ा धमाका, ऋतिक रोशन के बाद अब रिलीज होगा सैफ अली खान फर्स्ट लुक! - Hindi Filmibeat

'विक्रम वेधा' से कल होगा बड़ा धमाका, ऋतिक रोशन के बाद अब रिलीज होगा सैफ अली खान फर्स्ट लुक!

विक्रम वेधा को लेकर काफी समय से चर्चा है और इस साउथ रीमेक से लगातार किसी ना किसी तरह की अपडेट सामने आती रहती है। सुपरस्टार ऋतिक रोशन और सैफ अली खान स्टारर इस फिल्म को लेकर फैंस कितने एक्साइटेड हैं ये किसी से भी छिपा नहीं है। अब इस फिल्म से एक ऐसी जानकारी सामने आई है जो कि ऋतिक और सैफ के फैंस के लिए किसी खुशखबरी से कम नहीं है। दरअसल कल यानि 24 फरवरी को इस फिल्म से सैफ अली खान का फर्स्ट लुक रिलीज किया जाएगा।

जी हां, निर्माता सैफ अली खान का फर्स्ट लुक जारी करने के लिए तैयार हैं। इस खबर की पुष्टि करते हुए ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने ट्वीट किया, "विक्रम वेधा ': सैफ फर्स्ट लुक कर रिलीज होगा.. सैफ अली खान के #फर्स्ट लुक का अनावरण कल [24 फरवरी 2022] करेगी।''

vikram vedha, saif ali khan, hrithik roshan, विक्रम वेधा, सैफ अली खान, ऋतिक रोशन

इसके साथ उन्होने दोनों सितारों और भूषण कुमार को टैग भी किया है। इससे इतना तो तय हो गया है कि कल आधिकारिक तौर पर फिल्म का धमाकेदार आगाज होगा और फैंस के लिए ये किसी खुशखबरी से कम नहीं होगी।

जनवरी में ऋतिक ने वेधा के रूप में अपना लुक सोशल मीडिया पर शेयर किया था। काला कुर्ता, काला धूप का चश्मा और खून से सना चेहरा पहने हुए, ऋतिक ने वेधा के रूप में अपने प्रशंसकों को अपने पहले लुक से रोमांचित कर दिया।

ऋतिक ने अपने लुक को गिराते हुए इसे कैप्शन दिया था। वर्कफ्रंट पर सैफ अली खान और ऋतिक रोशन अपनी अपनी फिल्मों को लेकर बिजी हैँ। ऋतिक रोशन फाइटर और सैफ अली खान काफी जल्दी आदिपुरुष का हिस्सा भी होंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X