हिंदी फिल्मों का क्रेज नहीं: विक्रम

इस फिल्म में अभिषेक बच्चन-ऐश्वर्या राय बच्चन भी हैं। एक साक्षात्कार में विक्रम ने कहा, "मैं हिंदी फिल्मों में काम करने का इच्छुक नहीं हूं। भाषा मेरे लिए समस्या है। एक अभिनेता को ये समझ में आना चाहिए कि उसका निर्देशक उसे क्या करने के लिए कह रहा है। दक्षिण भारतीय फिल्मों में काम करके मैं बहुत संतुष्ट हूं। हालांकि मुझे राकेश ओमप्रकाश मेहरा या संजय लीला भंसाली जैसे फिल्मकारों के साथ काम करना अच्छा लगेगा।"
फिल्म 'रावण' के निर्देशक मणिरत्नम के विषय में बताते हुए विक्रम कहते हैं कि वह शूटिंग स्पॉट पर ऐसे नजर आते हैं जैसे कोई सिपाही युद्ध के मैदान में दिखाई देता है। वह बिना किसी अतिश्योक्ति के वास्तविकता को कैमरे में कैद करते हैं।
राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित इस अभिनेता ने 'सेथु', 'पिथामगन' और 'अन्नियान' जैसी फिल्मों में काम किया है। अब वह इस फिल्म में नकारात्मक भूमिका में दिखाई देंगे। फिल्म में अपने अभिनय को लेकर वे काफी खुश हैं।


Click it and Unblock the Notifications











