इरफान संग बेस्ट एक्टर इनाम पाकर खुश हैं विक्रम

हाल ही में हुए 60वें नेशनल अवॉर्ड समारोह के दौरान इरफान खान को उनकी फिल्म 'पान सिंह तोमर' के लिए बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिला। इरफान खान के साथ ही मराठी फिल्म अनुमति के एक्टर विक्रम गोखले को भी बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड दिया गया। बेस्ट फिल्म का अवॉर्ड भी इरफान खान अभिनीत और तिग्मा्शू धूलिया द्वारा निर्देशित फिल्म पान सिंह तोमर को मिला। विक्रम गोखले इस अवॉर्ड को इरफान खान के साथ शेयर करके बेहद खुश हैं। उनका कहना है कि उन्होंने भले ही इरफान खान के साथ काम नहीं किया है लेकिन इरफान खान एक बहतु ही अच्छे इंसान हैं और एक बेहतरीन एक्टर भी हैं।

मराठी फिल्म 'अनुमति' के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का राष्ट्रीय पुरस्कार जीतने वाले विक्रम गोखले को खुशी है कि उन्हें यह पुरस्कार इरफान खान के साथ मिला। विक्रम ने यहां टीवी शो घर आजा परदेसी के सेट पर कहा, "इरफान बहुत अच्छे कलाकार हैं। मैंने उनके साथ काम नहीं किया है लेकिन उनकी कुछ फिल्में देखी हैं और 'पान सिंह तोमर' में उन्होंने बहुत अच्छा काम किया है।' विक्रम ने कहा कि उन्हें नहीं पता था कि इस पुरस्कार के लिए उनकी फिल्म पर विचार किया जा रहा है।

विक्रम गोखले ने 'भूल भुलैया', 'लाइफ पार्टनर', 'मैं ऐसा ही हूं', 'हम दिल दे चुके सनम' और अग्निपथ जैसी बॉलीवुड फिल्मों में काम किया है। विक्रम गोखले एक जाने माने एक्टर हैं। उन्होंने अपनी एक्टिंग प्रतिभा से सिर्फ मराठी ही नहीं बल्कि बॉलीवुड की फिल्मों को भी सजाया है। हाल ही में जब 60 वें नेशनल अवॉरड्स के दौरान इरफान खान और विक्रम गोखले का नाम एक साथ बेस्ट एक्टर के लिए पुकारा गया तो इरफान खान के साथ ही विक्रम गोखले की भी खुशी का ठिकाना नहीं था।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X