Vikram Gokhale Passes Away: बॉलीवुड में शोक की लहर, अक्षय कुमार ने साथ में की फिल्मों को किया याद

vikram-gokhale-passes-away-akshay-kumar-pays-tribute-shared-screen-with-him-in-bhool-bhulaiyaa

Vikram Gokhale Passes Away: दिग्गज कलाकार विक्रम गोखले ने शनिवार (26 नवंबर) को अंतिम सांसे ली हैं। अभिनेता का पुणे के एक अस्पताल में इलाज चल रहा था। वो गंभीर स्थिति में थे और 18 दिनों से अधिक समय से अस्पताल में भर्ती थे। शाम को पुणे में ही उनका अंतिम संस्कार होगा। उनकी बेटी ने इस बात की पुष्टि की है। अभिनेता के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक का माहौल है और सभी उनसे जुड़ी अपनी यादें शेयर कर रहे हैं।

टेलीविजन, थियेटर, हिंदी और मराठी सिनेमा में अपना नाम कमा चुके अभिनेता विक्रम गोखले के निधन पर अक्षय कुमार ने भी उन्हें याद किया है। एक्टर ने सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि देते हुए उनके साथ स्क्रीन शेयर करने की बात की है। बता दें, दोनों कलाकार 'भूल भुलैया' और 'मिशन मंगल' जैसी फिल्मों में साथ दिखे थे। फिल्मों में निभाए उनके दमदार किरदारों को आज भी लोग याद करते हैं।

अक्षय कुमार ने लिखा- "विक्रम गोखले जी के निधन के बारे में जानकर बहुत दुख हुआ। उनके साथ भूल भुलैया, मिशन मंगल जैसी फिल्मों में काम किया, उनसे बहुत कुछ सीखने को मिला। ॐ शांति 🙏'।"

वहीं, मनोज बाजपेयी ने लिखा- "भारतीय सिनेमा ने एक रत्न रूपी अभिनेता खो दिया। अय्यारी में उनके साथ काम करने का सौभाग्य मिला और सेट पर उनके साथ कुछ बेहतरीन पल साझा किए! श्री विक्रम गोखले जी के निधन के बारे में सुनकर दुख हुआ। मेरी प्रार्थना परिवार के साथ है 🙏🏼"

बॉलीवुड फिल्मों की बात करें तो हम दिल दे चुके सनम के अलावा वो 'भूल भुलैया', 'दिल से', 'दे दना दन', 'हिचकी', 'निकम्मा', 'अग्निपथ', 'मिशन मंगल', आदि फिल्मों में भी नजर आ चुके हैं। कोई शक नहीं विक्रम गोखले जैसे कलाकार का जाना मनोरंजन जगत के लिए बड़ी हानि है। उनकी मराठी फ़िल्म गोदावरी अभी सिनेमाघरों में लगी हुई है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X