Vikram Gokhale Death Rumour: अजय देवगन ने दी थी श्रद्धांजलि, 'हम दिल दे चुके सनम' में दिखे थे साथ

फिल्म इंडस्ट्री से एक बुरी खबर सामने आ रही है। दिग्गज कलाकार विक्रम गोखले ने 82 वर्ष की आयु में आखिरी सांसे ली हैं। अभिनेता का पुणे के एक अस्पताल में इलाज चल रहा था। वो गंभीर स्थिति में थे और 15 दिनों से अधिक समय से अस्पताल में भर्ती थे। अभिनेता के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक का माहौल है और सभी उनसे जुड़ी अपनी यादें शेयर कर रहे हैं।
टेलीविजन, थियेटर, हिंदी और मराठी सिनेमा में अपना नाम कमा चुके अभिनेता विक्रम गोखले के निधन पर अजय देवगन ने भी उन्हें याद किया है। एक्टर ने सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि देते हुए उनके साथ स्क्रीन शेयर करने की बात की है। बता दें, दोनों कलाकार फिल्म 'हम दिल दे चुके सनम' में साथ दिखे थे।
अजय देवगन ने लिखा- "विक्रम गोखले सर ने अपने अभिनय से बहुत से किरदारों को यादगार बनाया है। मुझे भी उनके साथ स्क्रीन टाइम शेयर करने का सौभाग्य मिला। उनका जाना बेहद दुखद है। मैं प्रार्थना करता हूं कि उनकी आत्मा को शाश्वत शांति मिले। RIP विक्रम सर। उनके परिवार के प्रति संवेदना 🙏🕉शांति
संजय लीला भंसाली की फिल्म "हम दिल दे चुके सनम" में विक्रम गोखले ने ऐश्वर्या राय के पिता का किरदार निभाया है। एक सख्त पिता और संगीतकार के किरदार में उन्होंने गजब की जान फूंकी थीं। उस किरदार के लिए उन्हें बहुत तारीफ मिली थी। नाना पाटेकर के साथ फिल्म नट सम्राट में भी उनके निभाए किरदार को लोग आज भी याद करते हैं।
बॉलीवुड फिल्मों की बात करें तो हम दिल दे चुके सनम के अलावा वो 'भूल भुलैया', 'दिल से', 'दे दना दन', 'हिचकी', 'निकम्मा', 'अग्निपथ', 'मिशन मंगल', आदि फिल्मों में भी नजर आ चुके हैं। कोई शक नहीं विक्रम गोखले जैसे कलाकार का जाना मनोरंजन जगत के लिए बड़ी हानि है।


Click it and Unblock the Notifications











