'विक्रम' फिल्म बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 300 करोड़ पार , कमल हासन का खुलासा- चुकायेंगे सारे लोन

By Filmibeat Desk

साउथ की फिल्मों का क्रेज दर्शकों पर छाया हुआ है। पुष्पा , आरआरआर और केजीएफ 2 के बाद विक्रम भी ब्लॉकबस्टर लिस्ट में आ गई है। कमल हासन की यह फिल्म कमाई के कई सारे रिकॉर्ड तोड़ चुकी है। देश के साथ विश्व स्तर पर कमल हासन की सुपरहिट फिल्म विक्रम की कमाई दमदार रही है। विक्रम ने पूरे विश्व में 300 करोड़ की कमाई की।

ऐसे में अपनी फिल्म की करोड़ों कमाई को लेकर कमल हासन बेहद खुश भी हैं और साथ ही उनका कहना है कि अब वह कर्ज से भी बाहर आ जाएगा। यह पैसा उनके लिए बहुत काम आएगा। मीडिया रिपोर्ट अनुसार कमल हासन ने प्रेस वार्ता में कहा है कि उनकी योजना तय है कि वह फिल्म की कमाई को किस जगह पर खर्च करेंगे।

Kamal haasan,

कमल हासन ने आगे यह भी कहा है कि अगर सभी को आगे बढ़ना है, तो उसके लिए एक लीडर चाहिए होता है। फिर पैसों की चिंता नहीं करनी होती है।मैं जब कहता था कि 300 करोड़ मैं खुद कमा सकता हूं तो लोगों को लगता था कि अपनी छाती पर मार रहा हूं। कमल हासन ने फिल्म की 300 करोड़ की कमाई को लेकर कहा कि मैं अपने लोन को चुकाऊंगा।

अपने परिवार के लिए वो करूंगा जो कर सकता हूं। उसके बाद मेरे पास कुछ नहीं बचेगा। मुझे किसी अन्य को पैसे नहीं देने पड़ेंगे। मुझे किसी और की मदद किसी दूसरे के पैसे से नहीं करनी होगी। मैं केवल एक अच्छा इंसान बनना चाहता हूं। आपको बता दें कि विक्रम का बजट 150 करोड़ का रहा है। कमल हासन ने इस फिल्म के लिए 50 करोड़ के करीब की फीस ली है। विक्रम की डबल कमाई से खुश होकर इस फिल्म के निर्देशक को कार गिफ्ट की। वहीं बाकी के 13 असिस्टेंट निर्देशकों को बाइक गिफ्ट में दी है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X