विक्रम भट्ट भी करेंगे एक्टिंग

कुछ ऐसा ही किया है महेश मांजरेकर ने भी। उन्होंने भी अपनी फिल्मों में तो नहीं। लेकिन कई अन्य फिल्मों में एक्टिंग की है। जिनमे दबंग, कांटे प्रमुख हैं। कुछ इसी राह पर इन दिनों विक्रम भट्ट भी चल पड़े हैं। अब वे भी एक फिल्म में एक्टिंग करने जा रहे हैं। इस फिल्म में वे एक्शन करते नजर आयेंगे। साथ ही वे इस फिल्म में कुछ रोमांटिक फिल्म के संवाद भी बोलेंगे। इस बारे में विक्रम का कहना है कि उन्हें शुरू से ही एक्टिंग का शौक रहा है ऐसे में जब उनके पास एक्टिंग का ऑफर आया तो उन्होंने हाँ कह दिया।
गौरतलब है कि अब विक्रम भट्ट के लिए एक नयी लड़की की तलाश की जा रही है, जिनकी जोड़ी विक्रम के साथ अच्छी लगे। विक्रम बताते हैं कि उन्हें एक्शन फिल्मों का हमेशा से शौक रहा है। और अगर उन्हें किसी फिल्म में इस तरह की एक्टिंग करने का मौका मिल रहा है तो वे इस अवसर को पूरी तरह भूनाने की कोशिश करेंगे।


Click it and Unblock the Notifications











