..................... Vikram Bhatt Spoke with Relationship About Gadar 2 Actress Ameesha Patel - Hindi Filmibeat

जरा सी बात पर अमीषा पटेल ने विक्रम भट्ट का किया ये हाल... फिर ताउम्र खुद भी बिन ब्याही रही 'गदर की सकीना'!

Vikram Bhatt

Vikram Bhatt: बॉलीवुड एक्ट्रेस अमीषा पटेल (Ameesha Patel) इन दिनों अपनी सुपरहिट फिल्म 'गदर 2' की सफलता का मजा ले रही हैं। 'गदर 2' हर तरफ छाई हुई है और बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई कर रही हैं। दर्शकों को फिल्म में 'तारा सिंह और सकीना' की जोड़ी काफी पसंद आ रही हैं। इसी फिल्म की वजह से अमीषा पटेल सुर्खियों में बनी हुई हैं। इसी सबके बीच में गदर 2 एक्ट्रेस अमीषा पटेल को लेकर उनके एक्स बॉयफ्रेंड विक्रम भट्ट (Vikram Bhatt) ने अपने रिलेशनशिप पर बात करते हुए बताया है कि आखिर क्यूं अमीषा ने फिर कभी शादी नहीं की।

विक्रम भट्ट का अमीषा पटेल पर बयान-

इस बात से कोई भी अंजान नहीं है कि अमीषा पटेल और विक्रम भट्ट एक वक्त पर रिश्ते में थे। दोनों का रिश्ता काफी लंबा चला था परंतु फिर दोनों अचानक से अलग हो गए हैं और अभी भी एक्ट्रेस ने शादी नहीं की। दोनों के अलग होने के पीछे की कोई वजह सामने नहीं आई थी। लेकिन अब जब भी दोनों रिश्ते पर बयान देते हैं तो अलग अलग खुलासे करते हैं।

हाल ही में एक इंटरव्यू में अमीषा पटेल संग अपने रिश्ते पर निर्देशक विक्रम भट्ट ने बात की है। अब निर्देशक ने इस पर चुप्पी तोड़ते हुए कहा कि जब वे एक साथ थे तो उन दोनों ने बुरा समय देखा था।

विक्रम ने कहा, - "अमीषा और मैंने एक साथ बुरा समय देखा, लेकिन जब अच्छा समय आया तो दुर्भाग्य से हम साथ नहीं थे। मेरे पास फ्लॉप फिल्मों का सिलसिला चल रहा था। वह भी संघर्ष कर रही थी। आगे जैसा कि किस्मत को मंजूर था। मेरी फिल्म '1920' रिलीज होने से ठीक पहले हमारा ब्रेकअप हो गया।"

विक्रम ने आगे कहा, - "जो लड़की 'कहो ना प्यार है', 'गदर' और 'हम राज' से टॉप पर पहुंच गई। उसके लिए अपना स्टारडम खोना बहुत बड़ी बात है। अपने सामने दूसरों को आगे बढ़ता देखना काफी मुश्किल होता है। मैंने अन्य निर्देशकों को भी इंडस्ट्री में आते हुए और मुझसे आगे निकलते हुए देखा है। इसलिए हम दोनों कठिन समय से गुजरे हैं।"

अमीषा पटेल और विक्रम भट्ट का रिश्ता-

बॉलीवुड एक्ट्रेस अमीषा पटेल ने ब्लॉकबस्टर फिल्म 'कहो ना प्यार है' से अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद वो 'गदर' और 'भूल-भुलैया' जैसी सुपरहिट फिल्मों में नजर आईं। हालांकि अमीषा की प्रोफेशनल से ज्यादा पर्सनल लाइफ के चर्चे इंडस्ट्री में खूब रहे। विक्रम भट्ट के साथ रिलेशनशिप की खबरों ने भी खूब सुर्खियां बटोरीं, दोनों अमीषा और विक्रम भट्ट ने भी अपने रिश्ते को पब्लिकली एक्सेप्ट किया था।

Read more about: vikram bhatt ameesha patel
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X